फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Saddam was executed robbery gang

सद्दाम गैंग ने डाला था डाका

Mon, 09 May 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 09 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Saddam was executed robbery gang
Police reveal robbery - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर में क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम ने सात माह पहले नहटौर के पूर्व डिप्टी सीएमओ के घर में पड़ी डकैती का खुलासा कर दिया है। इस घटना को सद्दाम गैंग ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला समेत गैंग के तीन सदस्यों को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई कार , 60 हजार रुपये. बाइक और दो तमंचे बरामद करने का दावा किया है। बाइक दिल्ली से चोरी की गई थी।।
विज्ञापन


पुलिस घटना में शामिल फरार चार बदमाशों की तलाश में जुटी है।  एसपी सुभाष सिंह बघेल के मुताबिक एक अक्तूबर 2015 को नहटौर के मोहल्ला जाशियान में पूर्व डिप्टी सीएमओ राधेश कुमार भटनागर और उनकी पत्नी दीपिका प्रकाश के घर में बदमाश मरीज बनकर घुस आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के दौरान दीपिका प्रकाश क्लीनिक में नीचे थीं और उनके पति दुमंजिले पर अपने मकान में थे। बदमाशों ने घर से तीन लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवर और एक कार लूट ली थी। पुलिस इस घटना के खुलासा  में लगी थी।

बदमाशों का कोई क्लू पुलिस को नहीं मिल रहा था।  सोमवार को क्राइम ब्रांच की टीम के साथ नहटौर पुलिस ने नहटौर में चांदपुर मार्ग से मुठभेड़ के  दौरान हीमपुर थाने के गांव मसीत निवासी इरफान के पुत्र शादाब व चांदपुर के मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी अकील के पुत्र शहजाद और हीमपुर थाने के गांव टूंगरी निवासी पूजा उर्फ मधु चौधरी उर्फ  अंजलि को दबोच लिया।

बदमाशों के पास से डिप्टी सीएमओ राधेश कुमार की लूटी गई कार, 60 हजार रुपये नकद और बाइक व दो तमंचे कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। 

पकड़े गए दोनों बदमाशों ने पुलिस को बताया कि  राधेश  कुमार भटनागर के घर में डाका नहटौर के मोहल्ला  छापेग्रान निवासी शातिर बदमाश सद्दाम ने डलवाया था।

साजिश के मुताबिक पीले कलर की बाइक पर हीमपुर थाने के गांव टूंगरी निवासी मुकेश की पत्नी पूजा उर्फ  मधु चौधरी उर्फ अंजलि को शादाब क्लीनिक पर घटना के रोज शाम करीब  पांच बजे  अपनी पत्नी बनाकर ले गया।

पूजा के बहाने क्लीनिक की रेकी कर ली। रात में करीब 11 बजे  दोनों  फिर क्लीनिक पर पहुंचे। बीमारी का बहाना करके क्लीनिक का दरवाजा खुलवाया। सद्दाम, आरिफ उर्फ बकरी, मोहसिन, शहजाद, बहीददुदीन  तमंचों के बल पर अंदर घुस गए।

बदमाशों ने कपांउडर व परिजनों  को कब्जे में लेकर तीन लाख रुपये जेवरात व कार लूट ली। सद्दाम वहीदुददीन, मोहसिन, शादाब व शहजाद तो  कार से व आरिफ आरिफ बाइक से चांदपुर पहुंचा। पूजा को नहटौर में ही छोड़ दिया था।


एसपी ने बताया कि बदमाशों के पास से बरामद बाइक एक मार्च 2012 को दिल्ली के बिंदापुर थाना क्षेत्र से लूटी गई थी। पुलिस सद्दाम समेत फरार चार बदमाशों की तलाश में लगी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed