फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   RS threatened and killed on demand

धमका कर रुपये मांगने पर मार डाला

Wed, 21 Dec 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 21 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
RS threatened and killed on demand
बिजनौर में पकड़े गए हत्या के आरोपियों से पूछताछ करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पुलिस ने पांच दिन पहले चांदपुर में हुए एजाज मर्डर का खुलासा कर दिया है। एजाज का मर्डर एक दिव्यांग ने एक साथी के साथ मिलकर किया था, जबकि एक अन्य साथी ने शव छिपाने में मदद की थी। पुलिस ने दिव्यांग समेत दो हत्यारोपी को दबोच लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। 
विज्ञापन

 एसपी अजय साहनी के मुताबिक चांदपुर के मोहल्ला कटारमल निवासी खलीक का पुत्र एजाज 16 दिसंबर को अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की पर कहीं पता नहीं चला। पुलिस एजाज के लापता होने के मामले में जांच पड़ताल में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस के सामने चांदपुर के मोहल्ला कटारमल निवासी  दिव्यांग जावेद, उसी गांव का नौशाद उर्फ सागर और हल्दौर थाने के गांव हताई शेख निवासी रफीक अहमद के नाम एजाज मर्डर में सामने आए। पुलिस ने जावेद और नौशद को दबोचकर उसकी निशानदेही पर बास्टा रोड पर रजत भट्ठे के पास से बोरे में बंद एजाज का शव बरामद किया। पकड़े गए दोनों हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि एजाज उन्हें धमकाकर और पैसे मांगता था। वह सभी को परेशान करता था। जावेद ने बताया कि एजाज का प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंट दिया और नौशाद ने उसके चेहरे पर चाकू से कई वार किए। उसने बताया कि एक अन्य साथी राशिद ने एजाज के शव को छिपाने में मदद की। पुलिस ने बताया कि राशिद अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने पकड़े गए हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू व रस्सी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed