फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roadways three crushed

रोडवेज ने तीन को कुचला

Fri, 25 Sep 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 25 Sep 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Roadways three crushed
नगीना। मझैड़ा पुलिस चौकी के पास उत्तराखंड की रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। आरोपी चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


स्योहारा के मुहल्ला मिल्कियान निवासी सद्दाम (26 वर्ष) पुत्र मोहम्मद समर, अपने साथी बिजनौर के मुहल्ला चाहशीरी निवासी सलाउद्दीन (27 वर्ष) के साथ बाइक द्वारा नगीना से स्योहारा जा रहे थे। रास्ते में बढ़ापुर क्षेत्र के गांव खुशहालपुर निवासी कोमल सिंह (29 वर्ष) भी उनकी बाइक पर बैठ गया।
विज्ञापन

मझैड़ा पुलिस चौकी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही उत्तराखंड की काशीपुर डिपो की बस से भिड़ गई।

हादसे में सद्दाम व सलाउद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कोमल सिंह को उपचार हेतु नगीना सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने कोमल सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया तथा बस को थाने ले आई।

ट्रिपल राइडर होने से हुआ हादसा
बाइक पर तीन युवक सवार थे। ओवर लोड होने के कारण ही बाइक अनियंत्रित हुई होगी और हादसा हो गया। खास बात यह है कि तीनों में से किसी भी युवक के पास हेलमेट नहीं था। अन्यथा जान बच जाती।

जल्दी के चक्कर में ली मौत की लिफ्ट
बिजनौर। मृतक कोमल ने जल्दी के चक्कर में मौत की लिफ्ट ली थी। उसे क्या पता था कि जल्दी जाने के चक्कर में वह इतनी दूर पहुंच जाएगा, जहां से वापस आना असंभव होगा।


थाना बढ़ापुर क्षेत्र के गांव खुशहालपुर निवासी कोमल सिंह (29 वर्ष) धामपुर क्षेत्र के गांव ढक्का में अपनी ससुराल जा रहे थे। नगीना में वाहन न मिलने पर जल्दी पहुंचने के लिए कोमल ने सद्दाम की बाइक को हाथ देकर रुकवा लिया। उनसे जल्दी जाने की बात कहते हुए उनकी बाइक पर बैठ गया।

रास्ते में हादसा हो गया। उसे क्या पता था, यह लिफ्ट उसके जीवन की अंतिम लिफ्ट साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed