फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Putting a stop to the loudspeaker without permission

अनुमति बगैर लाउडस्पीकर लगाने पर रोक

Mon, 02 Jan 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नहटौर के गांव सीकरी बुजुर्ग में मदरसे पर लाउडस्पीकर लगाने का विवाद एक बार फिर से गहरा गया है। मदरसे पर दोबारा से लाउडस्पीकर लगाने की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने बिना अनुमति के लाउडस्पीकर लगाने की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और नई परंपरा शुरू करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कई वर्षों से गांव सीकरी बुजुर्ग में धार्मिकस्थलों को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद चल रहा है। दोनों समुदाय एक-दूसरे के धार्मिकस्थल पर नई परंपरा शुरू करने पर आपत्ति लगा देते हैं। छह माह पूर्व मदरसे पर एक समुदाय के लोगों ने लाउडस्पीकर लगा दिया था। दूसरे समुदाय के लोगों ने इस पर एतराज जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मदरसे से लाउडस्पीकर को उतरवा दिया था। दोनों समुदाय के लोगों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। उसी दिन गांव में एक ट्रैक्टर की चपेट में दूसरे समुदाय की एक महिला आ गई थी। महिला के घायल होने पर दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए थे। तहसीलदार जगनाथ सिंह आदि ने गांव पहुंचकर लाउडस्पीकर उतरवा दिया था। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पूर्व दोबारा से मदरसे पर लाउडस्पीकर लगाने की शिकायत आई थी। उसी को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने एक समुदाय को थाने बुलाया था। मदरसे से लाउडस्पीकर उतारने को कहा गया है। बिना अनुमति के कोई भी कार्य करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। कोतवाल प्रेमवीर राणा का कहना है कि गांव में कोई नई परंपरा शुरू नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed