{"_id":"57af70474f1c1b4d37ee42f3","slug":"professional-bike-riders-miscreants-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने व्यवसायी को लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने व्यवसायी को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर में तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यवसायी से नकदी और उसकी कार की चाबी फेंककर फरार हो गए।
ग्राम फरीदपुर निवासी राजकुमार शर्मा पुत्र किशन शर्मा का नूरपुर में ब्लॉक के निकट होटल है। शनिवार की रात करीब तीन बजे वह अपनी वैगनआर कार से घर लौट रहा था। नहटौर पहुंचने पर राजकुमार ने हल्दौर चौराहे के निकट चाय पी और घर के लिए चल दिए। ग्राम बिलासपुर से आगे बांध की पुलिया के निकट पहुंचते ही अचानक पीछे से आए तीन बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और उसे तमंचों से आतंकित कर मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने होटल मालिक की जेब में रखे 21 हजार रुपये लूट लिए और गाड़ी की चाबी खेतों में फेंककर शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके अलावा ग्राम नारायणपुर व पाली जट क्षेत्र में काले कपड़ों में एक दर्जन से भी अधिक बदमाश द िखाई दे रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि बदमाश दिन में भी खेतों में देखे जा रहे हैं जिसके चलते किसान जंगल जाने से भी कतरा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार रात में बदमाशों को गांव के आसपास भी मंडराते देखा गया है, जिसके चलते ग्रामीण पहरा देकर रात काट रहे हैं। थानाध्यक्ष अता मोहम्मद ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इंकार किया है।