{"_id":"fa6dde6ec51c1be8b196328fe4d6eab9","slug":"prime-candidate-s-brother-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान प्रत्याशी का भाई दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान प्रत्याशी का भाई दबोचा
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 25 Nov 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ग्राम प्रधान प्रत्याशी और निवर्तमान ग्राम प्रधान के भाई को कार समेत पांच पेटी शराब के साथ पकड़ लिया। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही हैं।
थाना प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि मंगलवार की दोपहर बाद कोतवाली देहात पुलिस बान नदी के पुल पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिजनौर की ओर से जा रही वैगनआर को रुकने के लिए इशारा किया। पुलिस को देखकर चालक कार लेकर किरतपुर की ओर भागने लगा।
पुलिस ने पीछा कर विनायक कॉलेज के पास कार को रोक कर चालक को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर कार में पांच पेटी शराब बरामद हुई। आरोपी कार चालक ने अपना नाम वीरेंद्र सैनी पुत्र रामपाल सैनी बताया।
विज्ञापन
उसने बताया कि उसका भाई भूदेव सैनी निवर्तमान ग्राम प्रधान है और इस ग्राम पंचायत चुनाव में भी प्रत्याशी है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
यह पता लगाया जा रहा है कि यह शराब प्रत्याशी के नाम पर मंगाई गई थी या अन्य के लिए।
20 पेटी शराब पकड़ी
स्योहारा। पुलिस को सूचना मिली की कि कुछ लोग सफेद रंग की कार में अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब अवैध रूप से ला रहे हैं।
पुलिस ने आबकारी निरीक्षक सुभाष चंद की टीम को साथ लेकर संयुक्त रूप से मंगलवार सुबह पौने छह बजे विशनपुरा कोट की पुलिया पर कार को रोककर तलाशी ली। इसमें से अरुणाचल मार्का व्हिस्की की 20 पेटी बरामद हुई। हर पेटी में शराब के 48 पव्वे थे।
पुलिस ने कार सीजकर चालक समेत तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में तीनों युवकों ने अपने नाम मौ फरीद निवासी गांव पूरनपुर नंगला थाना नूरपुर, चमन सिंह और अरविंद कुमार निवासी ग्राम मुराहट थाना शिवाला कलां बताया।
उन्होंने पुलिस को बताया ग्राम प्रधानी के चुनाव के लिए अवैध शराब लाए हैं। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जाएगी।
रसगुल्ले पकड़े
नजीबाबाद/ नगीना। खाद्य निरीक्षक शमशाद, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह की टीम ने रोडवेज बस स्टैंड पर छापा मारकर 10 टीन रस गुल्ले बरामद किए। कई गांवों में पुलिस और आबकारी विभाग ने छापे मारकर शराब बरामद की।
आबकारी निरीक्षक अनुपम राजन और सुभाष चंद की टीम ने खोबड़ा-भूमिदान जंगल में छापेमारी कर शराब बनाने की चार भट्टियां, पांच हजार किलो लाहन और 400 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
उधर, एसडीएम नगीना ने छापा मारकर मतदाताओं को बाटने के लिए एक क्विंटल सफेद रसगुल्लों को उस समय कब्जे में ले लिया ,जब उन्हे फतेहपुर गांव के एक प्रधान पद के उम्मीदवार के द्वारा वोटरों को बांटने के लिए ले जाए जा रहे थे।
फोर्स ने फ्लैग मार्च किया
नींदडू़। पुलिस और पीएसी ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर फ्लैग मार्च किया। नींदडू़ खास, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन और बाजीदपुर में फ्लैग मार्च किया।
चौकी प्रभारी रविकरन सिंह ने बताया कि विभिन्न मार्गों से होकर गुजरने वाले फ्लैग मार्च का मकसद एक दिसंबर को होने वाले चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखना है।