फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prevented from temple

मंदिर में पूजा से रोका

Mon, 27 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 27 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
सहसपुर में जयरामपुर गांव के कुछ दलित परिवारों ने क्षेत्रीय विधायक के सामने समस्या रखी है कि कुछ लोगों द्वारा उन्हें मंदिर में पूजा-पाठ से रोका जा रहा है। उनका आरोप है कि ये लोग सरकारी नल से भी पानी तक नहीं भरने दे रहे हैं। विधायक ने इस घटना को मानवता विरोधी बताया। साथ ही इसकी जांच करवाकर जरूरी कार्रवाई कराने का भरोसा पीड़ितों को दिलाया है।
विज्ञापन

बसपा विधायक मोहम्मद गाजी रविवार दोपहर करीब दो बजे गांव जयरामपुर जनसमस्याएं सुनने पहुंचे थे। यहां उन्होंने दलितों सहित अन्य वर्ग के पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। 
विज्ञापन


 इसी दौरान महिला रत्तीभान देवी सहित कुछ अन्य दलितों ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने बच्चों और बुजुर्गों के साथ मारपीट की और चेतावनी दी कि गांव का कोई भी दलित शिव मंदिर में पूजा पाठ करने नहीं जाएगा। विधायक के समक्ष यह भी कहा गया कि  दलितों के विरोध जताने पर कुछ लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने बदलित  समाज के लोगों को सरकारी   नल से पानी भरने तक से रोका  जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



दलितों के मुताबिक कुछ अफसरों से शिकायत की गई। मगर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। यह समस्या सुनने के बाद विधायक ने चिंता जताते हुए  कहा कि ऐसा करने वाले लोग मानवता विरोधी हैं। गांव में दलितों के साथ ऐसे सुलूक की जांच करवाकर उचित कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि वह और उनकी पार्टी किसी का शोषण नहीं होने देगी। कुछ अन्य लोगों ने भी सड़क, बिजली, पानी से जुड़ी समस्याएं रखीं। इन समस्याओं को भी दूर कराने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर पिंकु कुमार, दुष्यंत कुमार, नृपेंद्र कुमार, वासु कुमार, विवेक ठाकुर, सुरेश कुमार, शहजाद खान, दिलशाद एडवोकेट, आनंद चौहान, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed