{"_id":"577026cc4f1c1b5f1879a7cf","slug":"prevented-from-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में पूजा से रोका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में पूजा से रोका
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर में जयरामपुर गांव के कुछ दलित परिवारों ने क्षेत्रीय विधायक के सामने समस्या रखी है कि कुछ लोगों द्वारा उन्हें मंदिर में पूजा-पाठ से रोका जा रहा है। उनका आरोप है कि ये लोग सरकारी नल से भी पानी तक नहीं भरने दे रहे हैं। विधायक ने इस घटना को मानवता विरोधी बताया। साथ ही इसकी जांच करवाकर जरूरी कार्रवाई कराने का भरोसा पीड़ितों को दिलाया है।
बसपा विधायक मोहम्मद गाजी रविवार दोपहर करीब दो बजे गांव जयरामपुर जनसमस्याएं सुनने पहुंचे थे। यहां उन्होंने दलितों सहित अन्य वर्ग के पीड़ितों की समस्याएं सुनीं।
इसी दौरान महिला रत्तीभान देवी सहित कुछ अन्य दलितों ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने बच्चों और बुजुर्गों के साथ मारपीट की और चेतावनी दी कि गांव का कोई भी दलित शिव मंदिर में पूजा पाठ करने नहीं जाएगा। विधायक के समक्ष यह भी कहा गया कि दलितों के विरोध जताने पर कुछ लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने बदलित समाज के लोगों को सरकारी नल से पानी भरने तक से रोका जा रहा है।
विज्ञापन
दलितों के मुताबिक कुछ अफसरों से शिकायत की गई। मगर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। यह समस्या सुनने के बाद विधायक ने चिंता जताते हुए कहा कि ऐसा करने वाले लोग मानवता विरोधी हैं। गांव में दलितों के साथ ऐसे सुलूक की जांच करवाकर उचित कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि वह और उनकी पार्टी किसी का शोषण नहीं होने देगी। कुछ अन्य लोगों ने भी सड़क, बिजली, पानी से जुड़ी समस्याएं रखीं। इन समस्याओं को भी दूर कराने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर पिंकु कुमार, दुष्यंत कुमार, नृपेंद्र कुमार, वासु कुमार, विवेक ठाकुर, सुरेश कुमार, शहजाद खान, दिलशाद एडवोकेट, आनंद चौहान, आदि लोग मौजूद रहे।