{"_id":"57f551654f1c1b8a32271755","slug":"police-pulled-the-body-from-the-grave","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आदेश पर धामपुर पुलिस ने गांव जैतरा में कब्र से शव निकाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम के आदेश पर धामपुर पुलिस ने गांव जैतरा में कब्र से शव निकाला
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
जैतरा कब्रिस्तान से शव निकलवाते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर में पुुलिस ने डीएम के आदेश पर गांव जैतरा के कब्रिस्तान स्थित एक कब्र से सलमान के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सलमान की 12 सितंबर को ईद के मौके पर दिल्ली से घर आते वक्त दौराला के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतक के पिता शमशाद ने पुलिस को अहम जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि सलमान के शव को लेकर आए थे, तो उनके उसके शरीर पर चोट के निशान नजर आए थे, जिससे उन्हें सलमान की हत्या की आशंका जाहिर हुई। उन्होंने डीएम को प्रार्थना देकर सलमान के शव का कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। डीएम के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने सलमान के शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मौके पर तहसीलदार करन सिंह चौहान, कोतवाल मुनीशचंद शर्मा, पूर्व प्रधान आदित्य चौहान आदि ग्रामीण मौजूद रहे।