{"_id":"0f0aa4e17a232a5994b985e37601989d","slug":"police-caught-illegally-kmela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ा अवैध कमेला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़ा अवैध कमेला
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 03 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
चांदपुर। पुलिस ने बास्टा रोड पर एक अहाते में छापा मारा, जहां अवैध रूप से ऊंटों का कटान किया जा रहा था। इस दौरान 16 कटे ऊंट, एक ट्रक, एक कैंटर, दो गाड़ी तथा कटान के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि कई फरार हो गए।
नगर क्षेत्र में नगरपालिका द्वारा संचालित कोई स्लाटर हाउस नहीं है, लेकिन प्रतिबंधित पशुओं का अवैध कटान कर तस्करी करने की काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। कोतवाली निरीक्षक फतेह सिंह के मुताबिक मंगलवार रात्रि करीब साढे़ बारह बजे अंबेडकर चौक गश्त की जा रही थी।
तभी सूचना मिली कि बास्टा रोड पर गैस एजेंसी के गोदाम के पास एक अहाते में ट्रक भरकर ऊंट लाए गए हैं। जहां अवैध रूप से उनका कटान चल रहा है। कोतवाली निरीक्षक ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। देखा कि कुछ लोग ऊंट काट रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस किसी तरह अहाते के अंदर पहुंच गई। जहां 16 ऊंट कटे पड़े थे और पूरे अहाते में खून ही खून पड़ा था। पुलिस को देख कटान कर रहे लोग अंधेरे का लाभ उठाकर पीछे के छोटे गेट से फरार हो गए। जबकि एक को पुलिस ने दबोच लिया।
पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम पता जफर निवासी थाना व कस्बा किठौर बताया। पकड़े गए अभियुक्त ने पूछने पर बताया कि भागे गए अभियुक्त राशिद, सुल्तान निवासी मोहल्ला शाहचंदन चांदपुर, शकील कस्बा नौगांवा सादात जिला अमरोहा, शाहिद थाना बागपत के गांव घोसियान और थाना मंसूरी मेरठ के गांव महल निवासी रहीसुद्दीन हैं। चांदपुर निवासी 4-5 अन्य अभियुक्त भी शामिल हैं।
आरोपी ने बताया कि वे ट्रक में भरकर ऊंट लाते थे और कटवाकर संभल आदि क्षेत्र में ले जाते थे। पुलिस ने मौके से कटान के उपकरणों में कुल्हाड़ी, रेती, लोहे की छड़ आदि सामान भी बरामद किया है।
उधर, कोतवाली निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।