फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police arrest three accused of gangrape

पुलिस ने गैंगरेप के तीन आरोपियों को दबोचा

Tue, 24 Jul 2018 12:28 AM IST
बिजनाैर/अमर उजाला/ब्यूराे
बिजनाैर/अमर उजाला/ब्यूराे Updated Tue, 24 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Police arrest three accused of gangrape
पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी उमेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बढ़ापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से गैंगरेप करके उसकी अश्लील वीडियो बनाने वाले तीन इनामी आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। एक आरोपी अभी फरार है। उधर, जिस युवक के मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाई गई, उसकी तलाश में भी पुलिस जुटी है।  
विज्ञापन

 एसपी उमेश कुमार सिंह के मुताबिक बढ़ापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से गैंगरेप के मामले फरार चल रहे तीन आरोपी सलमान, कासिम और मुशर्रफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी सलाउद्दीन अभी भी फरार हैं। फरार आरोपियों पर एसपी ने  15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एक आरोपी जोविंद्र उर्फ जयबिंदर को पुलिस पहले ही दबोच चुकी है। इस घटना में पांचों आरोपी के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कराई गई थी। किशोरी के साथ सब साथियों ने मिलकर गैंगरेप किया था। एसपी ने बताया कि युवक दानिश के मोबाइल से किशोरी की वीडियो बनाई गई है। भले की किशोरी कह रही कि दानिश ने कुछ नहीं किया। फिर भी घटना में वह शामिल रहा है। दानिश का मोबाइल इस्तेमाल हुआ है। पुलिस दानिश की तलाश में भी जुटी हैं।  एसपी का कहना है कि  किशोरी के साथ घटित इस घटना से जुडे़ किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बताया कि पकड़ा गया मुशर्रफ टीबी का मरीज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed