{"_id":"57f69a2b4f1c1b656d2700ad","slug":"pistol-recovered-from-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों से तमंचे बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों से तमंचे बरामद
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में शहर कोतवाली पुलिस ने पेद्दा कांड के तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे घटना में प्रयुक्त तीन तमंचे बरामद कर लिए हैं। ये असलहे तीनों ने उपलों के बिटौड़े, कूड़े व गन्ने के खेत में छिपा दिए थे।
पुलिस ने पेद्दा कांड में प्रयुक्त किए गए असलहे बरामद करने के लिए जेल में बंद रिंकू उर्फ सोमपाल, मनोज गुप्ता और ओमपाल का बृहस्पतिवार को सात घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। पुलिस तीनों को जेल से लेकर पेद्दा गांव की ओर गई। रिंकू उर्फ सोमपाल ने ईख के खेत से 315 बोर का, ओमपाल ने झाड़ी से 315 बोर का व मनोज गुप्ता ने उपलों के बिटौड़े से 12 बोर का तमंचा बरामद कराया। शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया के मुताबिक तीनों के तमंचे में एक-एक खोखा फंसा हुआ था। तीनों आरोपियों से तमंचा बरामद करने के बाद पुलिस उन्हें वापस जेल छोड़ आई है।