फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Performance for murder arrested

हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

Mon, 27 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 27 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात में गांव महुआ के हामिद अली हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने थाने में प्रदर्शन किया। सीओ नगीना ने आरोपी को जल्दी गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। 23 फरवरी को गांव महुआ में दीनी जलसा हो रहा था। गांव के लोग जलसे में गए हुए थे तभी गांव का ही नितुल त्यागी एक घर में घुस गया और एक महिला से अभद्रता करने लगा। शोर सुनकर महिला के रिश्ते का जेठ हामिद अली आ गया तो नितुल त्यागी उस पर हमला करते हुए फरार हो गया। हामिद अली की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हामिद अली के सिर में चोट लगने से मौत होना पाया गया था। पुलिस नितुल त्यागी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। रविवार को हामिद अली पक्ष के वरीसा, गुलशन, शबनम, अनीसा, इल्यास, नईम, फुरकान, जमीला, नासीर सहित दर्जनों गांव वाले थाने पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाया। सीओ नगीना हरिमोहन सिंह सूचना पर थाने पहुंचे। उन्होंने गांव वालों को हत्यारोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed