{"_id":"585169774f1c1bdd5d64a88c","slug":"pepper-thrown-in-the-eyes-of-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की आंखों में मिर्च झोंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा की आंखों में मिर्च झोंकी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में एकतरफा प्यार में युवक ने स्कूल से घर लौट रही कक्षा 11 की छात्रा की आंखों में मिर्च झोंककर फरार हो गया। पुलिस को घटना के संबंध में सूचना दे दी गई है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
पुलिस के मुताबिक मोहल्ला चाहशीरी निवासी युवक बुंदू की रिश्तेदारी एक कॉलोनी में है। वह अपने रिश्तेदारी में खूब आता जाता है। रिश्तेदारों की पड़ोस में रहने वाली 19 साल की छात्रा से वह एकतरफा प्यार करता है। छात्रा एक कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ती है। मंगलवार को बुंदू ने छात्रा से घर पर ही छेड़छाड़ कर दी थी। छात्रा ने इसका विरोध करके बुंदू की पिटाई कर दी। बुधवार को छात्रा स्कूल से घर जा रही थी। रास्ते में बुंदू छात्रा के इंतजार में घात लगाए बैठा था। छात्रा के आते ही बुंदू उसकी आंखों में मिर्च झोंक कर फरार हो गया। छात्रा को कुछ लोग सिविल लाइन पुलिस चौकी लाए और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम के मुताबिक घटना की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस मनचलों पर लगाम लगाने के लिए जल्द ही अभियान छेड़ेगी। कन्या इंटर कॉलेजों के आसपास गश्त भी बढ़ाई जाएगी। पुलिस ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा प्राथमिकता में शामिल है।