{"_id":"57d059214f1c1b876a3172a5","slug":"panic-in-joshian-intact","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशियान में दहशत बरकरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जोशियान में दहशत बरकरार
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला जोशियान में दो संप्रदायों में तनाव के बाद तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में मोहल्ला जोशियान स्थित धर्मस्थल पर पथराव और दो संप्रदायों के बीच संघर्ष के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मोहल्ले में दहशत बरकरार है।
पुलिस ने शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए फोर्स तैनात कर दी है। कोतवाल के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की मीटिंग की। दोनों समुदाय के लोगों ने मोहल्ले में अमन-चैन, शांति व्यवस्था को कायम रखने में पुलिस-प्रशासन का पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया है। मोहल्ला जोशियान में मंगलवार को मामूली विवाद में दोनों संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे।
एक समुदाय के कुछ लोगों ने बाइक सवार युवक मनीष से अभद्रता करते हुए उसकी पिटाई कर दी थी। इसका विरोध करने पर भीड़ ने मोहल्ला जोशियान में धर्मस्थल पर पथराव कर दिया था। पथराव में पुजारी राजकुमार घायल हो गया आैर कई लोग जख्मी हुए हैं। सौरभ जोशी की पथराव के कारण बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया था। कोतवाल मुनीश चंद शर्मा ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पहाड़ी दरवाजा निवासी मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद अरमान और शादाब शामिल है।
विज्ञापन
आंदोलन की चेतावनी
हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राजू गुप्ता, अनिल कुमार, नागेश्वर दयाल गहलोत आदि ने कहा कि मोहल्ले के मनीष कुमार की ओर से पुलिस में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए करीब डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हिंदू संगठन ने नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई है। हिंदू संगठनों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।