{"_id":"590a23804f1c1b3709441223","slug":"oxygen-cylinder-cracked-worker-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, मजदूर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 04 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
डिस्टिलरी प्लांट में धमाके के बाद घटना के बारे में बताता श्रमिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में किसान सहकारी चीनी मिल के निर्माणाधीन डिस्टिलरी प्लांट में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
निर्माणाधीन डिस्टिलरी प्लांट में बुधवार दोपहर करीब 12:15 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाके से उठा धूल का गुबार छंटा, तो जमीन पर एक मजदूर मरा पड़ा था, जबकि दो अन्य लोग पास ही घायल और बदहवास पड़े थे। घटनास्थल की ओर दौड़े बचावकर्मियों और श्रमिकों की उस समय रूह कांप गई, जब उन्होंने एक मजदूर का शव क्षत विक्षिप्त देखा। मृतक की पहचान कांठ (मुरादाबाद) के गांव फूलपुर निवासी 40 वर्षीय चंद्रपाल पुत्र जसपाल के रूप में हुई। हादसे में घायल गांव भोनावाला निवासी रविंद्र ने बताया कि वह नजीबाबाद स्थित अशोक एयर एजेंसी से ऑक्सीजन गैस सिलेंडर लेकर डिस्टिलरी प्लांट पहुंचा था। प्लांट का श्रमिक चंद्रपाल, लोडिंग कर्मी लुकादड़ी निवासी शरीफ और वह स्वयं सिलेंडर उतरवा रहे थे, तभी अचानक एक सिलेंडर फट गया। जिसकी जद में आने से चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
धमाके की आवाज सुनकर किसान सहकारी चीनी मिल के मुख्य अभियंता राजेश कुमार, सीए टीआर मौर्य, प्रशासनिक अधिकारी रामेंद्र सिंह, साइट इंचार्ज शशिकांत शुक्ला, श्रमिक नेता शराफत हुसैन, धर्मपाल चौहान घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे एसएसआई अमन सिंह ने मिल अधिकारियों और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस को बताया गया कि डिस्टिलरी प्लांट निर्माण की जिम्मेदारी आइजेक हैवी इंजीनियरिंग लिमिटेड नोएडा को दी गई थी। निर्माण इकाई द्वारा मेकेनिकल इंजीनियरिंग वर्क की जिम्मेदारी श्रीजी एसोसिएट्स को सौंपी गई। कंपनी के सुपरवाइजर सोमपाल की देखरेख में पाइप लाइन बनाने का काम किया जा रहा था। वेल्डिंग कार्य के लिए नजीबाबाद की अशोक एयर एजेंसी से ऑक्सीजन गैस सिलेंडर निर्माणाधीन डिस्टिलरी प्लांट में लाए गए थे। सिलेंडर उतारने के दौरान हादसा पेश आया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। हालांकि अभी तक घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है।