फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   On the strength of arms Kidnapping of teenager

हथियारों के बल पर किशोरी का अपहरण

Mon, 20 Mar 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 20 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की खासपुरा शाखा के सस्पेंस अकाउंट से एक करोड़ 39 लाख रुपये निकालने के एक आरोपी ने साथियों के साथ एक किशोरी का तमंचे व चाकू के बल पर अपहरण कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाने के गांव सुनपता निवासी जागेश कुमार के मुताबिक, रविवार दिन में करीब 11 बजे वह परिजनों के साथ नजीबाबाद गया था। इस बीच, गांव थंबूवाला निवासी शानू समेत चार युवक कार व दो बाइकों से उसके घर आए। जागेश के मुताबिक, वे तमंचे व चाकूओं के बल पर घर में घुसे और उसकी 17 साल की नाबालिग पुत्री को नशा सुंघाकर अपहरण करके ले गए। घर में मौजूद उसकी पत्नी संयोगिता ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया।
विज्ञापन

जागेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चीख-पुकार सुनकर गांव के लोगों ने अपहरण करने वालों का पीछा किया। शानू व शैंकी नाम के दो युवकों को उन्होंने पहचान लिया। जागेश ने कोतवाली देहात पुलिस को तहरीर देकर पुत्री को बरामद करने की मांग की है। किशोरी के अपहरण का आरोपी शानू सर्व यूपी ग्रामीण बैंक खासपुरा के सस्पेंस अकाउंट से 11 सितंबर 2015 को एक करोड़ 39 लाख रुपये निकालने में भी नामजद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed