फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   murder mistry open

मुस्कान की मौत का राज खुला

Sun, 22 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Sun, 22 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
murder mistry open
मुस्कान हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी। आरोपी (ब्लैक टी शर्ट में) - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पुलिस ने नगीना की मुस्कान की मौत का राज खोल दिया है। सोनम अपनी सहेली मुस्कान को बहाने से बुलाकर प्रेमी से मिलने गई थी। इस दौरान सहेली के प्रेमी के जबरदस्ती करने पर भागते समय मुस्कान की मालागाड़ी की चपेट में आकर  मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले  में किशोरी और उसकी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों से दो मोबाइल बरामद  किए हैं।
विज्ञापन


 18 मई को नगीना के मोहल्ला खुर्रम अली सराय निवासी फखरे आलम की पुत्री मुस्कान का शव रेलवे लाइन के पास मिला था।            इस मामले में हत्या और अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव के  मुताबिक घटना के बाद मुस्कान  को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाने वाले गांव रावलहेड़ी के अबरार अहमद ने पुलिस को बताया था कि मुस्कान के साथ सोनम के अलावा दो युवक भी थे।
विज्ञापन


एसपी ने एसपी देहात डा. धर्मवीर सिंह के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को मुस्कान की मौत का खुलासा करने में लगाया था। 
क्राइम ब्रांच की टीम सर्विलांस के माध्यम से नांगल थाने के गांव तिसोतरा निवासी सोनम के प्रेमी सौरव तक पहुंच गई। सौरव के पकड़ में आते ही मुस्कान की मौत की परतें खुलती गई। एसपी ने बताया कि सौरव अब  कोटद्वार  में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सौरव ने पुलिस को बताया कि नगीना के मोहल्ला लाल सराय  निवासी रमेश की पुत्री सोनम की बड़ी बहन की शादी तिसोतरा गांव में हुई है। सोनम अपनी बड़ी बहन के घर आती जाती थी। एक साल से सौरव और सोनम  के बीच दोस्ती हो गई। 18 मई को सौरव सोनम से मिलने के लिए नगीना आया था।

सोनम ने स्कूल जाने के लिए एक शिक्षक से मिलने का बहाना बनाकर मुस्कान को अपने साथ बुला लिया। मुस्कान व सोनम बस से चमरौला गई। चमरौला गांव के पास चौराहे पर तीनों बस से उतरकर पैदल चल दिए। तीनों रेलवे लाइन के पास पैदल चलकर पुलिया के पास पंहुच गए। इस दौरान रास्ते में तीनों ने  एक नलकूप पर पानी पिया था। पुलिया के पास सोनम  के प्रेमी सौरव ने मुस्कान के साथ जबरदस्ती करनी चाही। सोनम  प्रेमी की मददगार बनी थी। 


मुस्कान भागते समय नजीबाबाद से आ रही मालगाडी की चपेट में आकर घायल हो गई। सौरव रेलवे फाटक के पास अनजान युवक बनकर गया तथा  जूस का ठेला लगाने वाले सुभाष व गेटमैन भूपेंद्र को  मुस्कान के  घायल होने के बारे में बताया। ट्रैक मैन राजकुमार व राम शंकर घायल मुस्कान को लेकर मेन रोड पर आए तथा लोगों की  मदद से उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां मुस्कान को मृत घोषित कर दिया गया। इस दौरान सौरव  रेलवे फाटक से फरार हो गया। पुलिस ने सौरव और सोनम को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने केस का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed