फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   murder in mandawar

मंडावर में महिला की हत्या

Fri, 10 Jun 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Fri, 10 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
murder in mandawar
मंडावर क्षेत्र के ग्राम पदमपुर में विवाहिता की हत्या पर हंगामा कर रहे परिजनों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के मंडावर में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। ससुराल के लोग उसके एक साल की मासूम बच्ची को लेकर भी फरार हो गए।
विज्ञापन


मृतका के मायके वालों ने हत्या के विरोध में हंगामा कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। पीड़ित पक्ष ने पति सहित छह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने    कहा कि इस मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


थाना किरतपुर के गांव ताहरपुर निवासी जयपाल सिंह को बृहस्पतिवार की सुबह किसी ने बताया कि उनकी विवाहिता पुत्री कामिनी की ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गला घोंटकर हत्या कर दी है। वे गांव पदमपुर पहुंचे तो कामिनी का शव बरामदे में पड़ा था। उसकी एक साल की बेटी भी वहां नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपाल सिंह व अन्य ने हंगामा करते हुए बताया कि उन्होंने दो साल पहले कामिनी की शादी देवेश से की थी। देवेश और उसके घरवाले कामिनी को दहेज में नगदी और बाइक लाने को प्रताड़ित करते थे। एसआई देवकीनंदन गुप्ता ने परिजनों को शांत कराकर शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जयपाल सिंह ने कामिनी के पति देवेश, ससुर  राजेंद्र सिंह, सास दयावती, जेठ सतेंद्र, जेठानी रीता व ननद चारू के खिलाफ दहेज हत्या की      रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed