फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   murder for Marriage Dowry

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Wed, 23 May 2018 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Wed, 23 May 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
murder for Marriage Dowry
मेघा अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नगीना के मोहल्ला सरायमीर में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और नंद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के कृष्णापुरी निवासी मेघा अग्रवाल (32) पुत्री स्वर्गीय हरीश गर्ग का विवाह साढ़े पांच वर्ष पूर्व नगीना के मोहल्ला सरायमीर निवासी मोहित अग्रवाल से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति, सास ममता अग्रवाल और ननद गुंजन दहेज कम लाने की बात को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे। आए दिन मारपीट भी की जाती थी। मेघा के भाई तनु गर्ग ने बताया कि सोमवार की सुबह उसकी बहन ने फोन पर जानकारी दी कि उसके पति, सास और ननद उसे पीट रहे हैं। उसके साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। इसकी जानकारी मिलते ही तनु अपनी मां एवं परिजनों को साथ लेकर नगीना के लिए चल पड़ा। इसी दौरान मोहल्ला सरायमीर निवासी उसकी मौसी लता ने फोन पर जानकारी दी कि मेघा को उसके पति ने कुछ खिला दिया है। इससे उसकी हालत बिगड़ गई है और उसे इलाज के लिए बिजनौर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
जब वे सरकारी चिकित्सालय पहुंचे तब तक उसकी बहन की मौत हो चुकी थी। उसकी ओर से बहन के पति मोहित, सास ममता और ननद गुंजन पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस की तहरीर दी गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। मेघा अपने पीछे तीन मासूम बेटों को रोता बिलखता छोड़ गई है। सीओ महेश कुमार ने आरोपी पति मोहित की गिरफ्तारी कर लिया गया है। शेष नामजदों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की जांच शुरू करने के साथ ही मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed