{"_id":"572a3c1b4f1c1b22175cd3b9","slug":"munir-vigilant-eye-on-the-prize-s-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी मुनीर की महिला मित्र पर पैनी नजर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनामी मुनीर की महिला मित्र पर पैनी नजर
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 04 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
बदमाश मुनीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या करने वाले इनामी शूटर मुनीर तक पहुंचने में पुलिस और विभिन्न जांच एजेंसियों का हर दांव नाकाम साबित हो रहा है। उसका अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है। इतना जरूर है कि उसकी एक महिला मित्र के बारे में जानकारी सामने आई है।
पिछले करीब एक सप्ताह से पुलिस व एसटीएफ को यह जानकारी मिली कि मुनीर की एक महिला मित्र भी है, जो बिजनौर में ही रहती है। चूंकि, यह महिला मित्र विवाहित है, इसलिए उससे पूछताछ नहीं हो पा रही है। इतना जरूर है कि बिजनौर पुलिस उस पर निगाह रखे हुए है। बिजनौर के एसपी सुभाष सिंह बघेल ने माना कि मुनीर की महिला मित्र पर नजर रखी जा रही है।
इस बीच एसटीएफ की जानकारी पर बिजनौर पुलिस ने मुनीर के दो और करीबियों को बुलाकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। बिजनौर पुलिस इससे पहले भी मुनीर के एक दर्जन से अधिक करीबियों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें मुनीर के परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। पुलिस इसके साथ ही अदालत के जरिए मुनीर को भगोड़ा साबित कर उसके घर की संपत्ति भी कुर्क कर चुकी है।
विज्ञापन
उधर, नेपाल में मुनीर का सेफ हाउस होने की तस्दीक तो हो चुकी है, पर उसकी वहां मौजूदगी की अभी पुष्टि नहीं हो चुकी है।
एटीएस ने इसके लिए वहां अपना जाल बिछाया हुआ है कि अगर मुनीर की वहां सक्रियता पाई जाती है तो यह सूचना एटीएफ को समय से मिल जाए। मुनीर को दबोचने में अभी तक मिली नाकामी के बारे में पूछे जाने पर आला अफसर चुप्पी साधे हैं। एडीजी कानून-व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी ने कहा कि सभी संभावित एंगिल पर काम चल रहा है और उसे जल्द ही दबोचा जाएगा।