तंजील और मुनीर ने दो प्लाट खरीदे थे एक साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंजील मर्डर के हर पहलुओं की पुलिस गहराई से जांच कर रही है। मर्डर की वजह क्या रही पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि एनआईए अफसर तंजील अहमद व हिस्ट्रीशीटर मुनीर के ने कहीं दो प्लाट खरीदे थे। दोनों के बीच कुछ प्रॉपर्टी को लेकर मतभेद चल रहे थे।
ये भी पता किया जा रहा है कि इसके अलावा दोनों की कहां ओर प्रॉपटी रही है। दोनों के बीच किस गहराई तक संबंध थे मर्डर की क्या वजह रही है। इन सब बातों की पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। डीआईजी ओंकार सिंह ने बताया कि जांच में दोनों के दो प्लाट एक साथ दो खरीदने की बात का पता चला है। इसकी पुष्टि करने में पुलिस लगी है।
दुकान पर आए थे तंजील
डीआईजी के मुताबिक मुनीर के पिता महताब की मुरादाबाद के हरथला इलाके में टाइल्स की दुकान तंजील गए थे। महताब ने जांच के दौरान उन्हें बताया कि पिछले दिनों तंजील अहमद अपने भाई के साथ उनकी दुकान पर आए थे। तंजील ने महताब से कहा था कि उनके बेटे को प्रॉपर्टी के काम में वह लगाएंगे।
दो मोबाइल खरीदे थे मुनीर ने
डीआईजी के मुताबिक मुनीर ने तीन माह पहले दो मोबाइल खरीदे थे। इनमें एक मोबाइल सहसपुर के अपने साथी रिजवान को दे रखा था । दूसरा मोबाइल मुनीर के पास था। कभी कभी इस मोबाइल से अपने परिजनों से बात करता था। बात रिजवान मुनीर के घर मोबाइल ले जाकर कराता था।
ईद पर मुनीर आया था सहसपुर
मुनीर सात माह पहले ईद पर सहसपुर आया था। सहसपुर के लोगों से घुला मिला रहा। इलाके में खूब घूमा पर तब किसी की उस पर नजर नहीं गई। सात दिन तक मुनीर गांव में ही रहा था। चर्चा है कि पुलिस की सैटिंग से मुनीर आता था। डीआईजी ने गांव में ईद पर मुनीर के आने की पुष्टि की है। डीआईजी ने कहा कि मुनीर की तलाश में अलीगढ़ पुलिस बीस दिन तक बिजनौर जिले में डेरा डाले रही। ऐसा नही कि पुलिस उसके पीछे नहीं पड़ी थी।