फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   muderous arrested

सुरेंद्र के चार हत्यारे गिरफ्तार, बंदूक बरामद

Wed, 02 Sep 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 02 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
muderous arrested
नजीबाबाद/बड़िया। मामूली कहासुनी के बाद खेत रखवालों ने अपने ही साथी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद की।
विज्ञापन


बिजौरी के गांव मनुपुरा निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र की हत्या उसके साथियों सुरेश, कामेश, लाखन और रामा ने की थी। मृतक सुरेंद्र मेदूवाला निवासी हरभजन सिंह के खेत की रखवाली करता था। मंगलवार को सुरेंद्र के पिता हरपाल सिंह ने पुलिस को साथी रखवालों और एक महिला पर उसे गायब करने के शक की तहरीर सौंपी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने साथी रखवालों को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने सुरेंद्र की हत्या का राज खोल दिया। थानाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने बताया कि सुरेंद्र के साथ खेत पर काम करने वाले रखवालों ने सुरेंद्र के साथ शराब पी और किसी बात पर विवाद होने पर उसके पेट में गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपियों की निशानदेही पर मेदूवाला के जंगल में दबा सुरेंद्र का शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र के पेट में एक गोली मारी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त 12 बोर की बंदूक और चार कारतूस भी बरामद किए।

मृतक सुरेंद्र के भाई हीरा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed