फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Missing woman murdered bodies dumped in woods

लापता महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका

Sun, 06 Nov 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 06 Nov 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर में दो सप्ताह पूर्व घर से लापता हुई महिला की हत्या ननदोई ने अवैैध संबंधों के चलते की थी।  पुलिस ने शनिवार की देर शाम अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव पैगंबरपुर के जंगल से महिला का शव बरामद करके ननदोई को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

नूरपुर के मोहल्ला शहीदनगर निवासी मोमीन अहमद की पत्नी सलमा खातून 20 अक्टूबर को घर से फरार हो गई थी। मोमीन ने 23 अक्टूबर को पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि उसकी पत्नी के अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव पैगंबरपुर निवासी बहनोई फरजंद से अवैध संबंध थे और वही उसकी पत्नी को बहलाकर अपने साथ ले गया है। मोमीन ने बहनोई पर पत्नी की हत्या करने की भी आशंका जताई थी। पुलिस ने इस मामले में फरजंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सलमा की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली, लेकिन वह पुलिस को शव फेंके जाने के स्थान को लेकर बरगलाता रहा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने सलमा की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को पैगंबरपुर के जंगल में फेंका है। शनिवार की देर शाम पुलिस ने फरजंद की निशानदेही पर सलमा का शव बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने शव बरामद होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed