{"_id":"580e4f224f1c1bcf75bc2b17","slug":"missing-teenagers-body-was-found-hanging-from-a-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला लापता किशोर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटका मिला लापता किशोर का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागूवाला में नेशनल हाईवे से चंद कदम दूर एक पेड़ पर शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सड़े-गले शव की पहचान पांच दिन से लापता किशोर विनोद के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार सुबह करीब आठ बजे भागूवाला क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब भागूवाला पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर सुनसान क्षेत्र में पेड़ पर लटका शव देखा गया। क्षेत्रीय ग्राम प्रधान डॉ.अय्यूब की सूचना पर मंडावली पुलिस मौके पर पहुंची। थाने पर गांव टांडा रतन के एक किशोर की गुमशुदगी दर्ज होने के चलते पुलिस ने किशोर के परिजनों को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त विनोद (15) के रूप में की। विनोद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, विनोद की हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने उस खोखा मालिक अजय को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया, जिसके खोखे पर विनोद बीते करीब तीन माह से नौकरी कर रहा था। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ही किसी बात को लेकर अजय और विनोद के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके चलते परिजन विनोद की हत्या करने का शक जाहिर कर रहे हैं। मृतक के भाई संजीव की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।
विज्ञापन