{"_id":"581a292d4f1c1bac3143739b","slug":"missing-childs-body-found-in-pond-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बच्चे का शव तालाब में मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता बच्चे का शव तालाब में मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
स्योहारा में तालाब में मिले बच्चे के शव की घटना की जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा में लापता बच्चे का शव गांव में स्थित तालाब में मिलने से कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक खेलते समय बच्चे का पैर फिसलने से तालाब में डूबकर उसकी मौत हुई है।
गांव मंसूर सराय निवासी चव्वा सिंह का तीन वर्षीय पुत्र आयान मंगलवार की दोपहर घर से लापता हो गया था। परिजन मंगलवार से ही बच्चे की तलाश कर रहे थे। चव्वा सिंह के घर के पीछे से गांव अल्लादीनपुर चकमहमूद सानी शुरू हो जाता है। अल्लादीपुर में बुधवार की दोपहर गांव के बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे। बच्चों ने जब तालाब में पत्थर फेंका, तो तालाब में उतराई काई की परत हट गई। बच्चों को लापता बच्चे का शव दिखाई दिया। बच्चों ने इस बात की सूचना अपने गांव में दी। बच्चे की पहचान चव्वा सिंह के पुत्र आयान के रूप में की गई। ग्रामीणों ने लापता बच्चे के परिजनों सूचना दी की उनके बच्चे का शव तालाब मे पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पहुंचकर बच्चे के शव को तालाब से निकाला। परिजनों ने कहा कि बच्चा तालाब किनारे खेल रहा होगा। हो सकता है कि बच्चे का पैर फिसल जाने के कारण वह डूब गया हो, जिससे उसकी मौत हो गई।