{"_id":"577423474f1c1b881579a7fb","slug":"military-life-was-hanging-from-the-ceiling-fan","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी ने पंखे से लटक कर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी ने पंखे से लटक कर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
नहटौर में गांव गिलाड़ी में छुटटी लेकर बेटी का जन्म दिन मनाने आए फौजी ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। गांव गिलाड़ी निवासी विनित कुमार 33 वर्ष आरमी में अहमदनगर में तैनात हैं। अपनी बेटी का जन्म दिन मनाने के लिए छुट्टी लेकर घर आया हुआ था । बिजनौर में वह अपने नए घर का निर्माण भी करा रहा था । बुधवार को पति पत्नी बिजनौर से निर्माण धीन घर को देखकर घर लौटे थे । घर में बेटी के जन्म दिन मनाने की तैयारी चल रही थी । मेहमान भी आ चुके थे । शाम फौजी ने अपने को कमरे में बंद कर लिया और पंखे से लटक गया। परिजनों ने फंदे से उतारा और बिजनौर अस्पता ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन