फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Milavtkhoron fined two million

मिलावटखोरों पर दो लाख का जुर्माना लगाया

Sun, 06 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 06 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा ने खाद्य सामग्री अधोमानक पाने पर मिलावटखोरों पर करीब दो लाख का जुर्माना लगाया है। सभी दुकानदारों के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सितंबर माह में नमूने लिए थे। जांच में सभी अधोमानक पाए गए हैं। 
विज्ञापन

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सितंबर माह में नूरपुर के मोहम्मद रफी के यहां से धनिया, अनीस व रईस अहमद के यहां से बर्फी व धामपुर के मोहम्मद फारूख के यहां से दूध और क्रीम का  नमूना लिया था। मोहम्मद रजी की शुगर व नजीबाबाद के मलखान का सोनपापड़ी व चंदक मंडावर के वीरेंद्र  के यहां से पेड़ा व बढ़ापुर के अरविंद के यहां से मावा का नमूना लिया था। 
विज्ञापन

कादराबाद के धर्मवीर शर्मा के यहां से दूध के नमूने लिए गए थे। यह सभी नमूने जांच में अधोमानक पाए गए थे। खाद्य सामग्री के नमूने जांच में अधोमानक पाए जाने पर एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा ने सभी पर जुर्माना लगाया है।  इसमें धनिया व दूध पर बीस  हजार तथा क्रीम, बर्फी, पेड़ा, मावा व सोन पापड़ी पर 25 हजार  तथा शुगर पर 17 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed