{"_id":"5888f1a94f1c1bde3bcf5204","slug":"meet-near-the-bus-stand-mortar-sensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड के पास मोर्टार मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस स्टैंड के पास मोर्टार मिलने से सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजनौर में रोडवेज बस स्टैंड के पास बुधवार को इस्तेमाल हुआ मोर्टार (तोप का गोला) मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्टार को कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस मान रही है कि स्क्रैप के साथ यह इस्तेमाल हुआ मोर्टार कहीं से आ गया होगा।
नगर पालिका का कर्मचारी सुरेश बुधवार की सुबह झालू बस स्टैंड के नजदीक बीआईसी स्कूल के पास नाले में सफाई कर रहा था। नाले में उसे मोर्टार पड़ा मिला। सुरेश ने उसे नाले से निकालकर प्लास्टिक के बैग में रख लिया और रोडवेज बस स्टैंड के पास ले आया। दो-तीन लोगों को उसने मोर्टार दिखाया। रोडवेज बस स्टैंड पर कोई उसे मोर्टार तो कोई रॉकेट लांचर बताने लगा। सुरेश ने मोर्टार को रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित नाले के पास रख दिया। यह सूचना पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्टार को कब्जे में ले लिया। जिलेभर में रोडवेज बस स्टैंड पर बम मिलने की अफवाह फैल गई। हर कोई बम के बारे में मालूम करने लगा। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया। पुलिस व दस्ते ने जांच की तो यह खाली मोर्टार मिला। मोर्टार के अंदर बारूद नहीं था।