फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Max collides with truck, driver dies

ट्रक से टकराई मैक्स, चालक की मौत

Mon, 29 Jan 2018 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 29 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Max collides with truck, driver dies
जलालाबाद के निकट टकराई बाइक। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में गांव खारी के सवारी उतार रहे मैक्स में ट्रक की टक्कर लगने से मैक्स स्वामी की मौके पर मौत हो गई और रोडवेज कर्मचारी समेत दो घायल हो गए। रोडवेज कर्मचारी को उपचार के लिए मेरठ में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


नहटौर थाने के गांव सलारपुर निवासी हमराज हुसैन गांव में चल रही खूनी रंजिश से बचकर झालू में अपनी रिश्तेदारी में परिवार के साथ रहता था। हमराज ने एक स्कूल में बच्चों को लाने ले जाने के लिए मैक्स गाड़ी ले रखी थी। रविवार को वह गाड़ी की सर्विस कराने बिजनौर गया था। रात में बिजनौर से झालू लौटते वक्त बिजनौर में रामलीला मैदान के के पास से मैक्स में झालू और खारी की कई सवारी बैठक गई। मैक्स में झालू के मोहल्ला सादात निवासी मरगूब कुरैशी भी सवार था। मरगूब बिजनौर रोडवेज में कर्मचारी हैं। प्रत्यक्ष दार्शियों के मुताबिक मैक्स से गांव खारी में सवारी उतारी जा रही थी। 
विज्ञापन


 इस दौरान बिजनौर की ओर से आया ट्रक मैक्स में घुस गया। मैक्स स्वामी हमराज हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई। मरगूब व गांव खारी निवासी धर्मवीर सिंह घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। मरगूब की हालत चिंताजनक देख उसे मेरठ भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्रिपलर के बीच फंसकर महिला की मौत
बढ़ापुर में गांव बासोवाला निवासी एक ग्रामीण का गांव के पास ही गन्ने का खेत है। सोमवार सुबह किसान और उसकी पत्नी खेत पर गन्ने से भरे ट्रिपलर को ट्रैक्टर से जोड़ने के लिए पिन लगाने लगी। ट्रैक्टर के अचानक पीछे खिसक जाने पर गुड्डी ट्रैक्टर और ट्रिपलर के बीच फंसकर घायल हो गई। किसान के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। घायल महिला को उपचार के लिए बढ़ापुर ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोट आने पर गुड्डी (40) ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।


हादसे में घायल व्यक्ति ने दम तोड़ा
दारानगरगंज में कोतवाली देहात के गांव शेरनगर नारायण निवासी बिशनलाल (55) को गंज के पास किसी गांव में सत्संग में जाना था। रविवार की शाम वह गंज स्टैंड पर सवारी गाड़ी की इंतजार में खड़ा था, तभी उसको एक मैक्स ने टक्कर मार दी। हादसे में बिशनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसको मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते वक्त उसकी रास्ते में मौत हो गई। बिशनलाल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed