फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mansarovar Colony theft

मानसरोवर कॉलोनी में चोरी

Fri, 28 Oct 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 28 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में मानसरोवर कॉलोनी में बंद पड़े एक मकान को बदमाशों ने निशाना बनाया। मकान मालिक और किराएदार के कमरों को खंगालकर चोर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, हजारों की नकदी और घरेलू कीमती सामान चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन

नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर मंडी समिति के निकट मानसरोवर कॉलोनी स्थित है। भाजपा अल्पसंख्यक       प्रकोष्ठ के नगर उपाध्यक्ष नाजिम मंसूरी के मकान में स्वास्थ्य विभाग के  बीएमसी हाशिम अहमद और उनका परिवार किराए पर रहता है। दोमंजिले मकान के प्रथम तल पर हाशिम और द्वितीय तल पर नाजिम का परिवार रहता है। बुधवार रात चोरों ने दोनों के मकानों को पूरी तरह खंगाल डाला। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर हाशिम अहमद के घर पहुंचने पर चोरी का पता चला। बीएमसी हाशिम अहमद ने बताया कि वह 19 अक्तूबर को अपने घर कांधला गया था। पत्नी शबनम दो सप्ताह पहले गाजियाबाद में मायके गई थी। दोपहर  ढाई बजे घर लौटने पर उसे गेट के  ताले गायब मिले, भीतर घर खंगाला  हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाशिम ने बताया कि घर पर रखे सोने-चांदी के आभूषण, 20 हजार      रुपये की नगदी, एलईडी सहित कीमती सामान चोरी कर लिया।  मकान मालिक नाजिम मंसूरी के भी तीन कमरे पूरी तरह चोर खंगाले गए थे। हाशिम ने बताया कि नाजिम परिवार सहित दो दिन पहले दिल्ली गए थे। 

फोन से संपर्क करने पर नाजिम ने अपने रिश्तेदार भाजपा नेता कलवा शेख मंसूरी को बताया कि घर पर सोने-चांदी के काफी आभूषण, नगदी, सामान आदि सामान रखा था। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed