{"_id":"5ac66c364f1c1bd5618b5bb0","slug":"make-a-buck-in-the-bag-otherwise-i-will-blow-the-bank-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बैग में रुपये भर दो, नहीं तो बैंक को उड़ा दूंगा’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘बैग में रुपये भर दो, नहीं तो बैंक को उड़ा दूंगा’
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बैंक में टाइम बम जैसा सिस्टम को दिखाता युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर में पीठ पर बम जैसा सिस्टम बांधकर बैंक में घुसे युवक ने लाखों रुपये की डिमांड करते हुए बैग में रुपये न भरने पर बैंक कर्मचारियों उड़ा देने की धमकी दी। युवक की धमकी से बैंक कर्मचारियों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को दबोचकर थाने ले आई। जांच पर बम जैसी दिखने वाला सिस्टम इनवर्टर में लगने वाली प्लेट निकली।
बृहस्पतिवार को करीब तीन बजे एक युवक शरीर पर बेल्ट में टाइम बम जैसा सिस्टम बांधकर धनौरा रोड स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में घुस गया। युवक ने बैंक में घुसकर बैंक मैनेजर और कर्मचारियों को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए साथ में लाए बैग में रुपये भरने को कहा। युवक ने कहा कि उसे रुपये की जरूरत है। उसकी माली हालत खराब है। बैग में रुपये भर दो वर्ना बैंक उड़ा दूंगा। बीच-बीच में युवक शरीर से बंधे सिस्टम के तार जोड़कर आवाज करके दिखाता रहा। इससे बैँक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
बैंक मैनेजर गौरव प्रताप सिंह ने बताया कि युवक ने उनके पास आकर टाइमर लगा दिया। टाइमर की आवाज आने लगी। कान में ब्लूटूथ लगा रखा था। उसने कहा कि तुम्हारे पर दस मिनट का समय है। युवक अपनी डिमांड रखते हुए बैग सामने रखकर बोला, यह रहा बैग। रुपये बैग में डाल दो। जब उससे पूछा कि तुम कौन हो और कहां से आए हो, तो उसने कहा कि मुझे नहीं पता मैं कौन हूं, पांच मिनट लगेंगे सबको उड़ा दूंगा।
विज्ञापन
वहीं बैंक कर्मचारियों का कहना है कि सौ नंबर पुलिस को फोन लगाया पर नहीं लगा। सायरन बजाने पर लोग जमा हो गए। किसी से नंबर लेकर पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को दबोच लिया तथा थाने ले आई। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि युवक के पास से बरामद सिस्टम में इनवर्टर का माउस पैड, दो कैपेसिटर, तीन छोटी बैट्री, चीप आदि सामान लगा हुआ था। पूछने पर युवक ने अपना नाम रोहिताश निवासी गजरौला बताया। कहा कि गजरौला में इनवर्टर सुधारने का काम करता है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि युवक के परिजनों को फोन करने पर पता लगा कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। उसका मुरादाबाद इलाज चल रहा है। परिजनों से इलाज के पेपर लाने को कहा गया है। जांच कर कार्रवाई होगी।