{"_id":"59038ec34f1c1b267bc0c012","slug":"lover-jumped-into-the-canal-attempted-to-give-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में कूद प्रेमी युगल ने किया जान देने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में कूद प्रेमी युगल ने किया जान देने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद के गांव पूरनपुर नरोत्तम में युवक-युवती से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नजीबाबाद में प्रेमी युगल ने पूर्वी गंगनहर में कूदकर सुसाइड करने की कोशिश की। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचा लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में युवक-युवती के परिजन उनकी शादी के लिए राजी हो गए।
शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कोतवाली मार्ग पर सरवनपुर क्षेत्र में एक युवती ने पूर्वी गंगनहर में छलांग लगा दी। उसके पीछे युवक भी नहर में कूद गया। आसपास मौजूद लोगों ने नहर में कूदकर उनकी जान बचा ली।
युवती की पहचान गांव पूरनपुर नरोत्तम निवासी जोगेंद्र सिंह की पुत्री राखी के रूप में हुई। युवक जोगीरम्पुरी निवासी तारा सिंह का पुत्र अजय है। सूचना पर पहुंचे युवती के परिजन दोनों को नजदीक स्थित गांव पूरनपुर नरोत्तम ले गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी युवक के परिजनों को भी दी। सूचना पर डायल 100 पर तैनात हेडकांस्टेबल प्रभाकर, मनीष व अंकित गांव पहुंच गए।इस घटना को लेकर युवक-युवती पक्ष के बीच कहासुनी हुई। युवक और युवती शादी की जिद पर अड़े थे।
आखिर परिजनों को झुकना पड़ा और वे शादी के लिए राजी हो गए। दोनों पक्षों में हाथों-हाथ कोर्ट मैरिज पर सहमति बनी। पुलिस ने दोनों पक्षों से लिखित आपसी सहमति लेकर उन्हेें कोर्ट मैरिज के लिए बिजनौर रवाना कर दिया। युवती ने हाल ही में आर्यन एकेडमी से हाईस्कूल की परीक्षा दी है। युवक अनन्या आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का छात्र है।
उधर, शुक्रवार सुबह युवक की चचेरी बहन का लगन बिजनौर जाना था। प्रकरण के चलते लगन ले जाने में विलंब होने से परिजन परेशान रहे। करीब डेढ़ वर्ष से चल रहा प्रेम प्रसंग और सुसाइड की कोशिश के बाद प्रेमी युगल की हाथोंहाथ शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय रही।