फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Looted cash-mobile from foreign tourists

विदेशी पर्यटक से नकदी-मोबाइल लूटे

Sat, 24 Jun 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 24 Jun 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात में नैनीताल से साइकिल पर हरिद्वार-ऋषिकेश जा रहे एक विदेशी पर्यटक से कुछ बदमाशों ने नकदी, मोबाइल आदि लूट लिया। पर्यटक ने पुलिस को बदमाशों के स्कैच बनाकर सौंपे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रूसी पर्यटक कोला नैनीताल से हरिद्वार-ऋषिकेश साइकिल से घूमने जा रहा था। बृहस्पतिवार रात देहरादून-नैनीताल नेशनल हाईवे 74 पर गांव हुसैनाबाद के निकट दो बदमाशों ने उसे दबोच लिया और बुरी तरह मारा-पीटा। बदमाश कोला से पांच हजार रुपये नकद, दो मोबाइल, सोने की चेन व कुछ कागजात छीनकर भाग गए। कोला की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की। इसके बाद पर्यटक ने लूट की तहरीर पुलिस को दी और चला गया। पुलिस के मुताबिक, कोला स्कैच आर्टिस्ट है।
विज्ञापन


उसने लूटपाट के आरोपी बदमाशों के स्कैच बनाकर पुलिस को सौंपे हैं। उधर, इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक तेजेंद्र यादव का कहना है कि नजीबाबाद मार्ग पर ढाबे के पास पड़े पर्यटक के बैग और मोबाइल को ग्रामीणों ने लाकर थाने में जमा किया है। उन्होंने वारदात को संदिग्ध करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed