फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   lathicharge on protest persons

प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आक्रोश भड़का

Thu, 19 May 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Thu, 19 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
lathicharge on protest persons
नगीना में नेशनल हाईवे पर छात्रा मुस्कान की हत्या के विरोध में हंगामा करते लोगों को पीटकर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नगीना में छात्रा मुस्कान के मर्डर के विरोध में बृहस्पतिवार को जमकर बवाल हुआ। कातिलों की गिरफ्तारी को लेकर भीड़ ने बाजार बंद करा दिया। इस दौरान एसडीएम व सीओ के साथ भीड़ ने धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन

पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। आधे घंटे से ज्यादा तक पथराव चला। भीड़ के उग्र तेवर देख पुलिस मौके से भाग खड़ी हुई। कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी ने नगीना पहुंचकर मोर्चा संभाला।
विज्ञापन

पुलिस ने बाजार खुलवाया। नगीना में  कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। नेशनल हाईवे पर कई घंटे कर्फ्यू जैसे हालात बने रहे। वहीं, छात्रा के शव को दोपहर में गमगीन माहौल में दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला लाल सराय निवासी फखरे आलम की 17 वर्षीय पुत्री कक्षा सात की छात्रा मुस्कान का शव बुधवार को चमरौला और रावलहेड़ी के बीच पुलिया के पास बरामद हुआ था। शव के पास उसकी सहेली सोनम बदहवास हालत में मिली थी। परिजनों द्वारा हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए नेशनल हाईवे पर करीब दो घंटे जाम लगाया गया था।
पुलिस ने देर रात सोनम व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बृहस्पतिवार को फिर से भीड़ मोहल्ला लुहारी सराय में एकत्र हुई और साढ़े नौ बजे मोहल्ले के चौराहे पर जाम लगा दिया। भीड़ में महिलाएं भी काफी संख्या में मौजूद थीं। करीब एक घंटे बाद भीड़ हाईवे 74 नगीना-कोतवाली मार्ग पर पहुंची और  जाम लगा दिया।
भीड़ ने हाईवे पर पूरी तरह कब्जा जमा लिया। इस दौरान भीड़ ने रास्ते में पड़ने वाली दुकानों को बंद करा दिया। डंडे लिए युवक हर खुली दुकान को बल पूर्वक बंद कराते हुए चल रहे थे। करीब साढ़े 11 बजे युवकों ने रेलवे फाटक पर भी कब्जा कर लिया और दो बार रेलवे फाटक बंद करा दिया।
एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह व सीओ गमलेश्वर विल्टोरिया ने भीड़ को समझाने की कोशिश की तो छात्रा के परिजनों ने उनसे धक्का मुक्की कर दी। यह देख पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया।  पुलिस ने भीड़ को  करीब 150 मीटर दूर तक खदेड़ दिया। भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
पथराव होने से अफरातफरी का आलम हो गया। पथराव होते देख पुलिस मौके से भाग खड़ी   हुई। बाद में पुलिस मौके पर दोबारा आई। हाथों में डंडे लिए युवक बाकी बाजार को बंद कराने में लगे रहे। बिजनौर से दो प्लाटून पीएसी के अलावा भारी पुलिस फोर्स व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तथा बाजार खुलवाया।
एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा व एसपी देहात डा.धर्मवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे नगीना में मार्च पास्ट किया। पुलिस की कोशिश के बाद भी पूरी तरह बाजार नहीं खुल सका।

एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा  के मुताबिक नगर में अब सब  कुछ सामान्य है। कुछ इलाकों को चिह्नित कर वहां पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, छात्रा मुस्कान के शव को दोपहर करीब 2.15 बजे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सोनम को फिलहाल बिजनौर स्थित महिला थाने में रखा गया है। वह कुछ भी नहीं बता रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed