फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Land mafia attack on team

टीम पर भूमाफिया का हमला

Fri, 13 May 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो\ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो\ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 13 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार जिले के भूमाफिया ने गांव रामसहायवाला में चकबंदी के लिए पैमाईश कर रही विभाग की बंदोबस्त टीम और किसानों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं भूमाफिया ने बंदोबस्त टीम और किसानों के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग भी की। घटना के बाद पैमाईश रोक दी गई। आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।

कानूनगो मुन्ना प्रसाद व लेखपाल मोहम्मद इल्यास ने थाने में दी तहरीर में बताया कि खादर क्षेत्र के गांव रामसहायवाला व हिम्मतपुर बेला में चकबंदी चल रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वह किसानों व अन्य स्टाफ के साथ जमीन की पैमाईश कर रहे थे। इस बीच हरिद्वार जिले के थाना खानपुर के गांव बादशाहपुर के सोनू, पूरन सिंह,  शेर सिंह, अंकित, मदन, श्याम, नफा व कालू ने उन पर रायफल, तमंचों और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया है कि सोनू ने किसानों पर रायफल की बट से प्रहार किया और फायरिंग भी की। साथ ही पैमाईश करने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे पैमाईश का काम रुक गया है।


किसानों व बंदोबस्त विभाग के अधिकारियों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।  थाना प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह के मुताबिक मामले में  रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed