फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kishore's death by drowning in dump

ढांग में दबकर किशोर की मौत

Mon, 16 Oct 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 16 Oct 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Kishore's death by drowning in dump
ढांग गिरने के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
नांगलसोती में मिट्टी की ढांग में दबकर एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य किशोर सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को बिजनौर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहसीलदार ने गांव पहुंचकर घटना के शिकार लोगों के परिजनों से बात की। 
विज्ञापन


गांव तिसोतरा में रविवार दोपहर हृदयविदारक घटना घटी। गांव में स्थित बड़ा तालाब पर क्षेत्र की कुछ महिलाएं और बच्चे मिट्टी लेने गए थे। मिट्टी काटते समय अचानक 10-12 फीट ऊंची मिट्टी की ढांग नीचे मौजूद महिलाओं और बच्चों पर गिर गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मिट्टी में दबे पांचों लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


एंबुलेंस से घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। घटना में घायल 15 वर्षीय प्रीति पुत्र अशोक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तिसोतरा निवासी वीर सिंह की पत्नी कुंती (33), अशोक की पत्नी सावित्री (50) और वह स्वयं दीपावली पर्व पर घर की लिपाई-पुताई के लिए तालाब से मिट्टी लेने गए थे। मिट्टी खोदकर इकट्ठा की गई थी। तसले से मिट्टी उठाकर ले जाने के लिए पास ही खेल रहे 14 वर्षीय रोहित पुत्र संजय और 13 वर्षीय आकाश पुत्र सुरेंद्र को बुला लिया था। तसले उठाते समय अचानक मिट्टी की ढांग तेजी से गिर गई, जिससे सभी लोग मिट्टी की ढांग में दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बामुश्किल बाहर निकाला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना नांगल पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया। चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजन घायलों को बिजनौर में ही स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। घायल कुंती की हालत चिंताजनक बनी हुई है। तहसीलदार देवेंद्र पांडेय ने गांव तिसोतरा पहुंचकर घटना की जानकारी करते हुए मृतक रोहित के परिजनों का ढांढस बंधाया। नांगल थानाध्यक्ष आरके सिंह, कानूनगो प्रेमप्रताप, लेेखपाल ललित कुमार, विपिन व रामानंद मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed