{"_id":"56ec4fa44f1c1b40468b4a87","slug":"killed-by-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर देकर मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर देकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
सर्वोदय कालोनी में व्यक्ति को जहर देकर मारने के बाद जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा करने के बदले रुपये लेने आए एक व्यक्ति को बैनामा करने वाले ने अपने तीन साथियों के साथ चाय में जहर देकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नहटौर थाने के गांव मुसतपुर बिल्ली निवासी 40 साल के सतवीर को बिजनौर की सर्वोदय कालोनी निवासी यशदेव ने अपनी जमीन का फर्जी बैनामा किया था। परिजनों के मुताबिक सतवीर को जब मालूम हुआ कि जमीन का फर्जी बैनामा हुआ है। तो वह यशदेव से अपने रुपये मांगने लगा। तीन लाख देने में समझौता हुआ। यशदेव समझौते के बाद भी सतवीर को रुपये नहीं दे रहा था।
कई बार वादा करके मुकर गया। शुक्रवार को यशदेव ने सतवीर को रुपये देने के लिए बिजनौर अपने आवास पर बुलाया था। परिजनों के मुताबिक मकान पर यशदेव के अलावा उसके दो तीन साथी ओर थे। यशदेव ने अपने साथियों के साथ सतवीर को चाय में जहर दे दिया। हालत बिगड़ने पर सतवीर को जिला अस्पताल लाया गया। परिजन दौड़कर अस्पताल पहुंचे। थोड़ी देर बाद सतवीर ने दम तोड़ दिया। पुलिस में घटना की तहरीर दे दी गई है। शहर कोतवाल सतवीर सिंह के मुताबिक घटना की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद इसमें कार्रवाई की जाएगी।