फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Khaspura suspend the bank manager

खासपुरा का बैंक प्रबंधक सस्पेंड

Tue, 22 Sep 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 22 Sep 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में  सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की खासपुरा शाखा के उचन्त खाता (सस्पेंस अकाउंट) से रुपये निकाले जाने के मामले में शाखा प्रबंधक एनके सिंह पर गाज गिर गई है। शाखा प्रबंधक को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के सस्पेंस अकाउंट से 11 सितंबर को एक करोड़ 39 लाख रुपये की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर की गई थी। 90 लाख रुपये मुजफ्फरनगर के चरथावल ब्रांच में खाताधारक अमित कुमार, आवास विकास कॉलोनी की ब्रांच में खाताधारक शाहनू कुमार के खाते में 25 लाख और शशांक कुमार के खाते में 24 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। शाहनू कुमार द्वारा काटे गए चेक से सिद्धार्थ कुमार ने दस लाख रुपये निकाल भी लिए थे। 14 सितंबर को मामला पकड़ में आने पर बैंक अधिकारियों के होश उड़ गए। बैंक अधिकारियों ने रुपये तो रिकवर कर लिए हैं। वहीं पुलिस जांच में रुपये ट्रांसफर करने के लिए बैंक का ही कंप्यूटर इस्तेमाल होने की बात सामने आ रही है। इस मामले में बैंक ने शाखा प्रबंधक एनके सिंह को लापरवाही का दोषी माना है। सूत्रों के मुताबिक बैंक के सभी ट्रांजक्शन का शाम को मिलान होता है। फिर भी बैंक के सस्पेंस अकाउंट से इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर किए जाने पर प्रबंधक द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसकी गाज प्रबंधक पर गिर गई है। 14 सितंबर को एनके सिंह को क्षेत्रीय कार्यालय से अटैच किया गया था, लेकिन अब उनको सस्पेंड कर दिया गया है। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आशुतोष चोपड़ा के मुताबिक प्रबंधक को सस्पेंड कर दिया गया है। बैंक स्तर पर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed