फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   khaki ke khauf se sahama poora pariwar

खाकी के खौफ से सहमा पूरा परिवार

Mon, 07 Nov 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
khaki ke khauf se sahama poora pariwar
खाकी का खौफ - फोटो : प्रतीकात्मक
बिजनौर के धामपुर में खाकी के खौफ से पुलिस चौकी में युवक की पिटाई के मामले में उसके परिजनों ने चुप्पी साध ली है। परिवार के सदस्यों पर खादी और खाकी दोनों का दबाव पड़ा। यही वजह है कि पीड़ित युवक सादान के चाचा फईम अहमद ने कहा कि उन्होंने मामला निपटा दिया है। अब आरोपी पक्ष से कोई गिला शिकवा नहीं रह गया है। उन्होंने विधायक गाजी पर मामले को राजनीतिक तूल देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मछली बाजार निवासी सादान का कुछ दिनों पहले मोहल्ले के कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। इन युवकों का प्रदेश के राज्यमंत्री के मंत्री के सरकारी गनर से पहचान थी। पीड़ित युवक सादान ने दोनों गनर पर रानीबाग पुलिस चौकी में पिटाई करने का आरोप लगाया था। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे के साथ ही राजनीतिक गलियारों में काफी गहमागहमी बढ़ गई।
विज्ञापन


विपक्षी नेता मामले को तूल देने के लिए पीड़ित परिवार से संपर्क कर आरोपी पक्ष के विरुद्ध कार्रवाई कराने का प्रशासन से भरोसा दिलाया। विधायक मोहम्मद गाजी ने रविवार को पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का भरोसा देकर आए थे। यह मामला मीडिया में सुर्खियों में आने पर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच  गया। उधर, सपा नगराध्यक्ष नसीम राणा ने कहा कि सादान का कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। मामले के संज्ञान में आने पर उसका पटाक्षेप करा दिया गया था। वह झगड़ालू प्रवृत्ति का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर,  कोतवाल मुनीश चंद शर्मा ने बताया कि मामले के संज्ञान में आते ही जांच कराई। उन्होंने कहा कि कुछ युवकों का सादान के साथ झगड़ा हुआ  था, जिससे मछली बाजार के ही सपा नगराध्यक्ष  नसीम राणा, अरमान अली आदि के नेतृत्व में पटाक्षेप हो गया था। अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिली तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed