फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Khader prisoners can take refuge in

खादर में फरार कैदी ले सकते हैं पनाह

Thu, 01 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला /बिजनौर Updated Thu, 01 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर मे पंजाब की नाभा जेल से फरार  कैदी बिजनौर से रामपुर तक   तराई और खादर क्षेत्र में पनाह ले सकते हैं। सिख आतंकवाद के दौरान भी आतंकियों ने इन क्षेत्रों को ठिकाना बना रखा था। इन इलाकों में सिखों के डेरे हैं। पंजाब के लोगों के इन डेरों से तार जुड़े हुए हैं। कैदियों के इन इलाकों में पनाह लेने की संभावना से जिले की पुलिस अलर्ट हो गई है। 
विज्ञापन

 रविवार को पंजाब की नाभा जेल से हथियारबंद बदमाश जेल में बंद  मिंटू, कश्मीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरजिंदर सिंह, अमन दीप सिंह और कुलप्रीत सिंह को भगा ले गए थे। मिंटू व कश्मीर सिंह आतंकी है। जेल से कैदियों को भगाने वाला पलविंदर को शामली में पुलिस ने हथियारों के साथ दबोच लिया था। आतंकी मिंटू दिल्ली में पकड़ा गया। बाकी पांच फरार कैदी कहां गए उनका पता नहीं चला है। जिले का नजीबाबाद, बढ़ापुर , रेहड़ , अफजलगढ़  इलाका तराई का क्षेत्र है। बालावाली से लेकर जलीलपुर तक गंगा का खादर क्षेत्र है। अफजलगढ़ से आगे काशीपुर तक का इलाका भी तराई का है। रामपुर जिले तक तराई का क्षेत्र लगता है।  पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ  डेरे आतंकियों के ठिकानों के लिए भी इस्तेमाल होते आए हैं। डेरों पर पनाह नहीं देने वालों को मौत की नींद सुला दिया जाता था। कई  सिख आतंकी इन डेरों से दबोचे गए थे। जिले के कई सिख भी इनके संपर्क  में रहकर आतंकी बन गए थे। उन्होंने ने भी हथियार उठा लिए थे। अभी भी चोरी से छिपने के लिए मुफीद है। पुलिस को शक है कि फरार कैदियों के तराई व खादर के डेरों वालों से संबंध हो सकते हैं।  पुलिस ने मंगलवार को कुछ लोगों से इस सिलसिले में पूछताछ भी की थी पर कुछ नहीं मिला था। आईबी की टीम ने भी कई जगहों को खंगाला। पुलिस व  टीम को शक है कैदी वेश बदलकर भी इन इलाकों में भी पनाह ले सकते हैं। एसपी देहात डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक खादर के इलाकों मेें पुलिस को अलर्ट कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed