फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kapil seek Htyabhiyukton

कपिल के हत्याभियुक्तों की तलाश

Mon, 23 Jan 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 23 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में नसीरी रोड पर शनिवार रात हुए कपिल हत्याकांड में 16 घंटे बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर मिलने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम हो पाया है। कपिल मर्डर में गांव भोगी के अरुण को नामजद किया गया है। आरोप है कि आरोपी ने अपने साथियों संग मिलकर  इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाने के गांव बांकपुर निवासी कपिल सपा विधायक रुचि वीरा का समर्थक था। शनिवार को वह रुचि वीरा के नामांकन पत्र दाखिल होने के दौरान जुलूस में गया था। शाम तक वहीं रहा। रात करीब आठ बजे कपिल का शव नगीना मार्ग पर चक्कर रोड पर नसीरी जाने वाले मार्ग पर पड़ा मिला। कपिल के बाईं ओर गाल पर गोली लगी थी। 
विज्ञापन

 उसका मोबाइल व सिम टूटा हुआ जेब से मिला था। पुलिस के मुताबिक कपिल ने कुछ साथियों के साथ एक मकान पर शराब पी थी। वहां पहले उसकी कुछ युवकों से झड़प हुई। बाद में नसीरी रोड पर एक डेरी पर शराब पीने के बाद भी कुछ लोगों से विवाद हुआ था। पुलिस घटना के बाद से कपिल के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार करती रही, ताकि कपिल के शव का पोस्टमार्टम कराया जा सके। रविवार को दिन में करीब एक बजे हल्दौर थाने के गांव नवादा निवासी कपिल के बहनोई सत्यवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हो पाया। सत्यवीर सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में गांव फरीदपुर भोगी के अरुण को नामजद किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह नयागांव निवासी कोमन, विकास, हादरपुर निवासी वचन सिंह, अचल सिंह समेत कई लोगों के साथ रुचि वीरा के नामांकन पत्र के दौरान जुलूस में शामिल हुआ था।  शाम के समय सभी लोग नसीरी रोड पर खड़े थे। कपिल भी उनके साथ था। सड़क किनारे कपिल की बाइक खड़ी थी। गांव फरीदपुर भोगी निवासी अरुण अपने कुछ साथियों के साथ कार से आया और बाइक हटाने को कहने लगा। आरोप है कि इस पर अरुण ने कपिल के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। कपिल ने ऐसा करने से मना किया तो उसकी तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया।  शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम के मुताबिक पुलिस अरुण व कार में सवार उसके साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तलाश में दबिशें डाली जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed