फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Just off the shot

बस से उतारकर गोली मारी

Wed, 09 Sep 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 09 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
चांदपुर। बास्टा रोड पर कुछ लोगों ने गांव अकौंधा से चांदपुर कोचिंग सेंटर आ रहे एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में चिकित्सकों ने बिजनौर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बास्टा क्षेत्र के गांव आकौंधा निवासी साजन 20 वर्ष पुत्र जोगेंद्र बुधवार दोपहर बस से चांदपुर रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित कोचिंग सेंटर आ रहा था। बास्टा रोड पर ईदगाह से आगे पुलिया के पास तीन-चार युवकों ने उसको बस से उतार लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान साजन को एक युवक ने गोली मार दी। साजन के हाथ और सीने के पास गोली के छर्रे लगने से वह घायल हो गया। उसको सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बिजनौर के लिए रेफर कर दिया है। पीड़ित के पिता जोगेंद्र सिंह ने तीन के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, कोतवाली निरीक्षक आरआर कठरिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
चांदपुर। बास्टा से गांव बाजिदपुर जा रहे युवक को गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार देर शाम गांव बाजिदपुर निवासी नरेंद्र उर्फ गुड्डू बाइक द्वारा बास्टा से गांव जा रहा था।

गांव हलुपुरा के पास बदमाशों ने बाइक रोक ली और उसको गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के भाई सुरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी प्रीतम, चमन, अनिल शर्मा तथा गांव संसारपुर निवासी खचेड़ू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हमला कर आंख फोड़ी
हल्दौर। रसूलपुर आबाद गांव में गाली गलौज का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर ग्रामीण पर हमला कर दिया। इससे  ग्रामीण की दाईं आंख में गंभीर चोटें लगीं। इससे पहले हमलावरों ने घर में घुसकर उत्पात मचाया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

रसूलपुर आबाद गांव निवासी महावीर ने पुलिस में दी तहरीर में कहा  मंगलवार को गांव का अशोक शराब पीकर आया। उसने मोहल्ले में आकर गाली गलौच शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर वह उससे भिड़ गया। उस समय ग्रामीणों ने मामला शांत कर दिया।

बुधवार को सुबह वह अपने ट्यूबवेल पर गया था। आरोप है कि अशोक तीन चार साथियों के साथ आया और लाठी डंडों से हमला कर दिया। महावीर जान बचाकर घर की ओर भागा। हमलावरों ने उसका पीछा किया और घर में घुसकर उत्पात मचाया।


महावीर की दाई आंख पर गहरी चोट है। परिजनों ने घायल को बिजनौर के अस्पताल में भर्ती कराया।  पीड़ित ने तीन को नामजद कर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के अनुसार जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed