फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Intoxication Sungakr half million looted

नशा सुंघाकर ढाई लाख लूटे

Tue, 27 Oct 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 27 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बदमाशों ने बिजनौर के जूता व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर ढाई लाख रुपये लूट लिए। बेहोशी की हालत में कपडे़ उतारकर व्यापारी को आगरा में नहर किनारे डालकर फरार हो गए।
विज्ञापन


बिजनौर के पुराना मछली बाजार शानू की जूतों की दुकान र्है। रविवार की रात शानू आगरा से जूते खरीदने जा रहे थे । रात में करीब नौ बजे शानू मेरठ से आगरा जाने के लिए रोडवेज की बस में सवार हुए।
विज्ञापन


इस दौरान बदमाशों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया अेार उनसे ढाई लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने शानू के कपड़े उतार कर उन्हें आगरा के ट्रांसपोर्टनगर के इलाके में नहर की पटरी पर डालकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवेरे घूमने निकले लोगों ने शानू को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा ओर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शानू को आगरा के सिटी हॉस्पिटल में दाखिल कराकर शानू के परिजनों को सूचना दी। शानू ने होश में आने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

जहर खुरानों ने युवक को बनाया शिकार
अफजलगढ़। धामपुर थाना के गांव पल्लावाला निवासी युवक को जहर खुरानी गिरोह ने शिकार बना लिया। बेहोशी की हालत में उसको सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना पुलिस को दे दी गई है।


पुलिस ने बताया  गांव पल्लावाला निवासी अनीस ने बताया कि उसका पुत्र शकील तीन दिन पहले सुसराल कोटद्वार गया था। रविवार देर शाम वह ससुराल से घर आ रहा था।

बस में उसे किसी ने नशा सुंघा दिया। चालक ने बेहोशी की हालत में उसे अफजलगढ़ के बस अड्डे पर उतार दिया। जहां लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

चिंताजनक हालत देखकर वहां के डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया है। शकील से क्या लूटा है, इसका पता उसके होश में आने पर लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed