फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Injury on the death of mother-daughter in the accident

हादसे में मां-बेटी की मौत पर हंगामा, जाम लगाया

Sun, 24 Jun 2018 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 24 Jun 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Injury on the death of mother-daughter in the accident
नूरपुर के शिवालाकलां में सड़क दुर्घटना में मां-बेटी की मौत के विरोध में जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
शिवालाकलां में नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर ग्राम शिवाला कलां में सड़क किनारे खड़ी मां, बेटी को अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ चांदपुर व क्षेत्रीय विधायक नईमुल हसन के समझाने पर करीब तीन घंटे बाद जाम खोला गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।             
विज्ञापन

शिवालाकलां थाना क्षेत्र के गांव जाफरपुर हुसैनपुर निवासी आबिद की पत्नी इमराना (36) अपनी दस वर्षीय पुत्री सानिया के साथ मंगलवार की सुबह छह बजे जंगल से घास काटने जा रही थी। वह अपने घर के सामने सड़क किनारे खड़ी होकर जंगल जाने वाली गांव की अन्य महिलाओं का इंतजार करने लगीं। इस दौरान नूरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने मां और बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में इमरान और उसकी पुत्री सानिया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने कार चालक की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर दोनों के शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।  
विज्ञापन

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामवासियों ने उच्च अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर मुआवजे की घोषणा करने व चालक की गिरफ्तारी होने तक जाम खोलने से मना कर दिया। ग्रामवासियों ने पुलिस के विरुद्घ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि घटनास्थल थाने से मात्र 100 मीटर दूर होने के बाद भी पुलिस करीब एक घंटा देरी से पहुंची। पुलिस तत्परता दिखाती तो कार चालक को पकड़ा जा सकता था। जाम की सूचना पर सीओ चांदपुर राजकुमार सिंह, नूरपुर इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद क्षेत्रीय विधायक नईमुल हसन भी वहां पहुंच गए। विधायक व सीओ ने परिजनों से बात कर मामले में कड़ी कार्रवाई करने व शासन स्तर से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खोला गया। मृतक महिला के देवर मोहम्मद जाहिद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। ग्रामवासियों के अनुसार मृतका के परिवार की माली हालत बेहद खराब है। उसका पति आबिद दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। मृतका अपने पीछे दो पुत्री व एक पुत्र को छोड़ गई है। मां, बेटी की एक साथ हुई मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगीना में कोतवाली देहात के गांव पित्तनहेड़ी निवासी उस्मान और उसका भाई अमीर हसन शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर ट्राली से नगीना से गांव जा रहा था। नगीना-नहटौर चौराहे पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इसमें दोनों घायल हो गए। 

दो बाइक टकराई, हादसे में वृद्ध की मौत
अफजलगढ़ में हाइवे पर गांव माननगर के निकट दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों की राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। एक घायल को चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। गांव सिरियावाली चक निवासी अरविंद पुत्र राम सिंह और धर्मपाल सिंह (65) पुत्र बुद्ध सिंह बाइक से गांव खिजरपुर गए थे। शनिवार की शाम दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रहे गांव डेहरी निवासी भगवाना पुत्र कल्लू सिंह की बाइक से हो गई। इसमें तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक राजीव चौहान ने धर्मपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दो अन्य घायलों गंभीरावस्था के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और छह बच्चों को छोड़ गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। उधर, गांव चौहड़ वाला निवासी नन्हें पुत्र ओमप्रकाश सिंह गांव आसफाबाद चमन से घर आने के लिए बस पकड़ने के लिए सड़क पार कर रहे थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।

उधर, रेहड़ में कासमपुरगढ़ी निवासी घायल रियाजुद्दीन (35) पुत्र मुन्ना बाइक से भगतावाला से घर आ रहा था। बादीगढ़ में मिट्टी से भरे एक डंपर से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे तत्काल पीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed