{"_id":"58cad8da4f1c1b702132a1c5","slug":"injured-watchmans-death-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल चौकीदार की अस्पताल में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घायल चौकीदार की अस्पताल में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में तीन दिन पहले मोहल्ला चंपादेवी मंदिर के धर्मशाला में चौकीदारी कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति की दो भाइयों ने चाकू मार कर घायल कर दिया था। चौकीदार की बृहस्पतिवार को अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पंचनामा भरने के बाद शव को पुलिस ने पीएम को भेजा है।
गांव जैतरा निवासी अशोक कुमार ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई शिव सिंह (55) धामपुर के मोहल्ला चंपा देवी मंदिर में स्थित धर्मशाला में रात चौकीदार कर रहा था। आरोप है कि 13 मार्च की रात मोहल्ले के दो युवक धर्मशाला पर पहुंचे और किसी बात को लेकर दोनों भाइयों से उसकी कहासुनी हो गई और आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनो भाइयों ने भाई शिव सिंह को पेट में चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने पुलिस को घटना की तहरीर उसी दिन दे दी गई थी, पर पुलिस ने अभी तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार सवेरे शिव सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है। कोतवाल मुनीश चंद शर्मा ने कहा कि आरोपियों पर नामजद रिपोर्ट कायम कर ली गई है और उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।