फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In the young man's suicide by hanging Gnaura

गनौरा मंे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 16 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर Updated Sat, 16 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
बरूकी। क्षेत्र के गांव गनौरा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की रात को मृतक के भाई की शादी है। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। 
विज्ञापन


गांव गनौरा निवासी अमर सिंह के छोटे बेटे की बारात शुक्रवार की शाम को जानी थी। बृहस्पतिवार को मंढ़े में सभी रिश्तेदार आए हुए थे। गांव वालों के मुताबिक अमर सिंह के बड़े बेटे ने रिश्तेदारों के साथ खूब शराब पी। शराब के नशे में ही अनिल की रिश्तेदारों के साथ कहासुनी भी हो गई।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार रात में परिजनों ने बामुश्किल रिश्तेदारों व अनिल को समझाकर अलग किया तथा अनिल को एक कमरे में बंद कर दिया। सुबह के समय परिजनों ने कमरे में देखा, तो अनिल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन अथवा रिश्तेदार यह बताने को तैयार नहीं है कि फांसी लगाने की क्या वजह थी। परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दिए बिना ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल की मौत से घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।  शुक्रवार की शाम को अनिल के छोटे भाई की बारात जानी थी। परिवार के संभ्रांत व्यक्तियों ने बैठकर मशविरा किया तथा लड़की पक्ष के लोगों से बात की। घर में मौत हो जाने पर बारात को ले जाना स्थगित कर दिया।


 निर्णय लिया कि दूल्हे के साथ कुछ परिजन जाएंगे तथा शादी की रस्म पूरी करके दुल्हन को ले आएंगे। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने घटना की जानकारी से इंकार कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed