फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Husband had committed murder

पति ने कराया था कत्ल

Sat, 24 Jun 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 24 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में एक सप्ताह पूर्व गांव रशीदपुर गढ़ी में प्रेम कुमारी की हत्या उसके पति बेगराम सिंह ने सुपारी देकर कराई थी। कातिल नगीना तक महिला के पीछे लगे रहे, पर मौका नहीं मिला। रशीदपुर गढ़ी में मौका मिलते ही उन्होंने महिला को गोली से उड़ा दिया। पुलिस ने सुपारी लेने वाले एक बदमाश को दबोचकर यह खुलासा किया है। आरोपी पति अभी भी फरार है।
विज्ञापन


नगीना थाने के गांव हूरनंगला निवासी बेगराम की पत्नी प्रेम कुमारी को 16 जून को बिजनौर के पास गांव रशीदपुर गढ़ी में दिनदहाड़े गोली से उड़ा दिया गया था। पुलिस ने नहटौर थाने के गांव पप्सरा निवासी कोहर सिंह को दबोचकर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, एक खोखा व एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेम कुमारी के बेटे पंकज ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह उसके साथ रशीदपुर गढ़ी में किराए के मकान में रह रही थी। उसका दस साल से पति बेगराम से विवाद था। वह नगीना निवासी प्रेमी संदीप विश्नोई के साथ रह रही थी और अब पति बेगराम के पास जाना चाहती थी।
विज्ञापन


पंकज ने संदीप, उसके साथी वीरू उर्फ वीरपाल व गुड्डू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक, गांव में जाकर जांच में पता चला कि प्रेम कुमारी बेगराम के साथ रहने के लिए पैसे और जमीन में हिस्सा मांग रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके मुताबिक, बेगराम ने पांच महीने पहले उसकी हत्या की योजना बनाकर कोहर सिंह से संपर्क किया। उससे प्रेम कुमारी की हत्या 70 हजार रुपये में तय कर बेगराम ने 16 हजार रुपये एडवांस दे दिए। कचहरी में तारीख पर आने के दौरान कोहर सिंह की मुलाकात हल्दौर थाने के गांव लाडनपुर निवासी सूबे सिंह से हुई। 

प्रेम कुमारी के मर्डर के लिए लोकेंद्र सिंह को भी योजना में शामिल किया गया। कोहर सिंह, लोकेंद्र व सूबे सिंह तीन बार प्रेम कुमारी की हत्या के लिए नगीना गए, पर मौका नहीं मिला। इसके बाद योजना के तहत 14 जून को बेगराम बिजनौर में चक्कर चौराहे पर आया और पैसे देने के बहाने प्रेम कुमारी को बुलाया। वह रुपये लेकर अपने मकान में चली गई। कातिलों ने उसका घर देख लिया। 16 जून को तीनों रशीदपुर गढ़ी के पास आकर बैठ गए। प्रेम कुमारी चक्कर चौराहे से मैजिक में नगीना गई। लोकेंद्र भी उसी वाहन में बैठ गया, जबकि सूबे व कोहर सिंह बाइक से साथ चलते रहे। वहां भी मौका नहीं मिला।


नगीना से लौटकर प्रेम कुमारी ई-रिक्शा में बैठकर घर जा रही थी तो तीनों ने उसे गोली से उड़ा दिया। इसके बाद तीनों मर्डर के बाद तीनों बेगराम के घर पहुंचे। बेगराम ने बाकी के 54 हजार रुपये तीनों को दे दिए। कोहर सिंह के खिलाफ नहटौर, मेरठ जिले के इंचौली व मुजफ्फरनगर के रामराज थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed