फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hostage killed in house robbery

बंधक बनाकर घर में डाला डाका

Fri, 18 Sep 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 18 Sep 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शेरकोट में छह नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने राम सहाय वाला चुंगी के निकट स्थित एक घर में डाका डाला। तमंचों के बल पर बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर हजारों की नगदी समेत करीब चार लाख के जेवर लूट ले गए। पीड़ित परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर ग्रामीणों की मदद से तीन बदमाशों को दबोच लिया और लूट का कुछ माल बरामद किया। पुलिस ने फरार तीन बदमाशों को पकड़ने की आश्वासन दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस अभी 11 सितंबर की रात में मुस्तैफापुर तैय्यब सराय निवासी तसलीम अहमद के घर हुई डकैती का खुलासा कर नहीं पाई थी कि बुधवार रात छह सशस्त्र बदमाशों ने राम सहाय वाला की चुंगी के निकट स्थित तज्मुल पुत्र अब्दुल अजीज के घर में धावा बोल दिया। दीवार फांदकर घर में चढ़े छह बदमाशों ने तमंचों के बल पर परिवार को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने परिजनों के साथ मारपीट कर घरों की अलमारियों और कमरों की चाबी कब्जा ली। एक घंटा से ज्यादा घर में तांडव मचाने के बाद बदमाश बेखौफ होकर 80 हजार की नगदी सहित आठ तौला सोना और करीब तीन किलो चांदी (लगभग चार लाख) लूटकर ले गए। पीड़ित परिवार की पुत्रवधू नाजमीन ने साहस कर मायके में फोन कर वारदात की सूचना दी। मायके के लोग ग्रामीणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। मायके वालों की सूचना पर पुलिस भी वारदात स्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ग्रामीणों और पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों दबोच लिया, जबकि तीन भागने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़ में आए बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, चाकू, सरिया और लूटी गई नगदी और कुछ जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश जावेद निवासी बहजोई, इंतजार निवासी ठाकुरद्वारा और सलीम निवासी शेरकोट के खिलाफ लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। पीड़ित तज्मुल ने बताया 12 अक्तूबर को उनकी बेटी नरगिस की शादी होनी थी।


 परिवार शादी के लिए सामान एकत्र कर रहा था। घर में बेटा राशिद, आसिफ, पुत्रवधू रिहाना, नाजमीन और शमीमा पत्नी तज्मुल थे। बदमाशों ने घर में चढ़ने के बाद पूरे परिवार को बंधक बना लिया। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने कहाकि शीघ्र ही वारदात का खुलासा होगा। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed