{"_id":"5818de074f1c1b5e384368ce","slug":"home-of-the-accused-be-pasted-notices-of-attachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी के घर चस्पा किया कुर्की नोटिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी के घर चस्पा किया कुर्की नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती में युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी साथी युवक के घर पर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया।
नांगल थाना क्षेत्र के गांव पूंडरीकला निवासी 30 वर्षीय जानेंद्र का शव जंगल क्षेत्र में एक पेड़ से लटका मिला था। मृतक जानेंद्र के भाई पुष्पेंद्र की ओर से जानेंद्र के साथी विजय कुमार के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि विजय के उकसाने पर ही जानेंद्र ने फांसी लगाई। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। घटना के बाद से विजय और उसके परिजन फरार हैं। उधर, पुष्पेंद्र द्वारा मामले में कार्रवाई को लेकर लगातार प्रयास जारी रहे। एसीजेएम बिजनौर द्वारा आरोपी विजय के खिलाफ कुर्की के आदेश किए गए। नांगल थानाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, क्षेत्रीय दरोगा पवनवीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूंडरीकला पहुंचकर विजय के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया।